कौन है एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी?, जिसके चक्कर में 3 IPS अधिकारी हुए सस्पेंड

मुंबई। आंध्र प्रदेश सरकार ने मॉडल और अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जेठवानी ने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया और परेशान किया गया। आइए जानते हैं कौन हैं कादंबरी जेठवानी...
कादंबरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में अभिनय में आ गईं। हालांकि, इसके बाद, उनकी मां के ट्रांसफर की वजह से उनके परिवार को मुंबई में शिफ्ट होना पड़ा और वहां एक निर्देशक के साथ अचानक मुलाकात के कारण उन्हें बॉलीवुड फिल्म ''साड्डा अड्डा'' में लीड रोल मिल गया। इसके बाद उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें उइजा (कन्नड़), आता (तेलुगु), आई लव मी (मलयालम) और ओह यारा ऐनवयी ऐनवयी लुट गया (पंजाबी) शामिल हैं।
कौन हैं कादम्बरी जेठवानी?
IMDb प्रोफ़ाइल मुताबिक, कादंबरी जेठवानी एक 28 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म अहमदाबाद, गुजरात में एक हिंदू सिंधी जेठवानी परिवार में हुआ था। उनके पिता नरेंद्र कुमार एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर हैं और उनकी मां आशा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और भारतीय रिजर्व बैंक में प्रबंधक हैं।