अब कॉलिंग होगी झकास!WhatsApp में आया नया Noise Cancellation फीचर

व्हाट्सएप कॉलिंग अब होगी झकास! नया Noise Cancellation फीचर आपके शोर को गायब करके आवाज को क्लीयर और क्रिस्टल बनाएगा। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार फीचर लेकर आ रहा है, अब वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के दौरान आसपास का शोर आपकी बातचीत में बाधा नहीं बनेगा। नए Noise Cancellation फीचर की मदद से आपकी आवाज पहले से ज्यादा साफ और स्पष्ट सुनाई देगी। फिलहाल यह फीचर Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंच सकता है।
क्या है नॉइज कैंसिलेशन फीचर?
यह फीचर कॉल के दौरान आने वाले अनचाहे बैकग्राउंड के शोर को हटाता हैं, चाहे ट्रैफिक का शोर हो, हवा की आवाज हो या भीड़ की आवाज यह फीचर आसानी से शोर को कम कर देता है। खास बात यह है कि यह पूरा प्रोसेस रियल-टाइम में होता है। यानी जैसे ही आप बात करते हैं, सिस्टम तुरंत शोर को फिल्टर कर आपकी आवाज को क्लियर बना देता है। इससे सामने वाले व्यक्ति तक आपकी बात साफ-साफ पहुंचती है और कॉल क्वालिटी बेहतर हो जाती है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp का नया Privacy फीचर! 15 मिनट में खुद डिलीट होंगे मैसेज, चैटिंग का तरीका बदलेगा
कैसे काम करता है यह फीचर?
यह नया नॉइज कैंसिलेशन फीचर बेहद आसान और स्मार्ट तरीके से काम करता है। कॉल शुरू होते ही यह अपने आप एक्टिव हो जाता है और कॉल पर आने वाला बैकग्राउंड शोर को कम कर देता है, इसके साथ ही यूजर को इसे अलग से ऑन करने की जरूरत भी नहीं होती, वहीं कॉल स्क्रीन पर इसका ऑप्शन दिया जाता है, अगर यूजर चाहें तो इसे बंद भी कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर अनुभव के लिए कॉल में शामिल दोनों लोगों का इसे इस्तेमाल करना जरूरी है, अगर केवल एक व्यक्ति इसका यूज करता है, तो उसकी आवाज तो साफ हो जाएगी, लेकिन सामने वाले की आवाज में उतना सुधार नहीं होगा, और कॉल पर उसकी आवाज साफ नही आएगी।
किन यूजर्स के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो यात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल करते हैं, जो लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं या जो लोग बाहर या शोर वाले माहौल में काम करते हैं। लेकिन, इस फीचर के आने के बाद अब सड़क, बाजार या ट्रैफिक किसी के बीच भी बिना रुकावट के बातचीत करना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: WhatsApp रहेगा अब पूरी तरह सुरक्षित, two-step verification से जानिए आसान तरीका
WhatsApp में आने वाले अन्य नए फीचर्स
प्लेटफॉर्म लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जैसे बड़े फाइल्स को आसानी से ढूंढकर डिलीट करने का विकल्प दिया जाएगा, iOS यूजर्स के लिए एक ही ऐप में दो अकाउंट चलाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Apple CarPlay के लिए एक अलग ऐप पर भी काम चल रहा है जो फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है।
WhatsApp का यह नया फीचर आपकी कॉलिंग को और ज्यादा आसान, साफ और प्रोफेशनल बना सकता है। आने वाले समय में यह फीचर हर यूजर के लिए सुरक्षित और स्पष्ट साबित होगा।











