WhatsApp रहेगा अब पूरी तरह सुरक्षित, two-step verification से जानिए आसान तरीका

हाल ही मे इटली में एक फर्जी WhatsApp ऐप के जरिए लोगों के फोन में स्पाईवेयर डाला जा रहा था। जिसके बाद खुद WhatsApp ने भी इसको लेकर चेतावनी दी है। इस घटना के बाद यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं Fake ऐप और स्पाईवेयर के खतरे के बीच, यह छोटा सा फीचर आपके WhatsApp को डबल सिक्योरिटी दे सकता है।
क्या है टू-स्टेप वेरिफिकेशन ?
यह एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर है। जब आप इसे ऑन करते हैं, तो नए डिवाइस पर WhatsApp लॉगिन करते समय सिर्फ OTP ही नहीं, बल्कि 6 अंकों का एक पिन भी डालना पड़ता है। इसका फायदा यह है कि अगर किसी के पास आपका OTP आ भी जाए, तब भी वह बिना पिन के आपके अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाएगा। सिम स्वैप या फोन चोरी जैसे मामलों में यह फीचर बेहद काम का है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में ‘फ्यूल शॉक’! पेट्रोल ₹458 और डीजल ₹520 के पार, सरकार ने किया बड़ा इजाफा
कैसे ऑन करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन ?
इसे एक्टिव करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है:
1. WhatsApp खोलें
2. Settings में जाएं, अकाउंट ऑप्शन पर टैप करें,
3. Two-Step Verification चुनें, Turn On पर क्लिक करें,
4. 6 अंकों का पिन सेट करें और कंफर्म करें, चाहें तो ईमेल एड्रेस भी जोड़ सकते हैं (रिकवरी के लिए)
5. Done पर टैप करके सेव करें
ये भी पढ़ें: INS Taragiri : इंडियन नेवी की ताकत और बढ़ी, स्वदेशी युद्धपोत 'तारागिरी' बेड़े में शामिल
पिन बदलने और सेटिंग बंद करने का तरीका ?
अगर आप इसे बंद करना चाहतें हैं या फिर इसका पिन बदलना चाहते हैं, तो यहां आपको इसका सबसे आसान तरीका भी बता देतें हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सऐप ओपन कर, उसकी सेटिंग में जाकर अकाउंट में जाना होगा, वहां टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर टैप करेंगे, तो यहां आपको Turn Off और Change PIN के ऑप्शन मिल जाएंगे, आप यहां से अपना ईमेल भी अपडेट कर सकते हैं, ईमेल जोड़ना जरूरी है क्योंकि अगर आप पिन भूल जाते हैं, तो यही आपके व्हाट्सऐप को खोलने में काम आएगा।












