Whatsapp का नया फीचर रोल आउट, प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने पर मिलेगा ये वॉर्निंग मैसेज

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे चर्चित और व्यस्त प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सेफ्टी को लेकर लगातार कड़े कदम उठा रहा है। व्हाट्सएप अब एक और नया फीचर लेकर आ रहा है। मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप जल्द ही ऐप में 'स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग - प्रोफाइल फोटो' फीचर लेकर आने वाली है। इससे यूजर्स किसी दूसरे यूजर की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीन शॉट नहीं ले सकेंगे। इसकी मदद से यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर यानि व्हाट्सएप डीपी को ब्लॉक कर पाएगा।
टेस्टिंग के बाद किया जाएगा रोलआउट
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए फीचर को व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए लॉन्च किया है। हालांकि, टेस्टिंग के बाद ही व्हाट्सएप इस नए फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। वहीं, इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर को अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा। व्हाट्सएप में आने वाला नया फीचर Snapchat और पेमेंट ऐप्स Paytm व Google Pay की तरह है। इन ऐप्स में भी यूजर्स स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं। लेकिन, आप किसी दूसरे यूजर की प्रोफाइल पिक्चर को दूसरे फोन या कैमरे से कैप्चर कर सकते हैं।





















