Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ये कैसी पितृ पक्ष ट्रेन... आने वाली पहले, जाने वाली बाद में!

जबलपुर से गया जाने के लिए 18, 23, 28 को, वापसी में 17, 22, 27 सितंबर और 2 अक्टूबर को चलाने का टाइम टेबल
Follow on Google News
ये कैसी पितृ पक्ष ट्रेन... आने वाली पहले, जाने वाली बाद में!

नरेन्द्र सिंह-जबलपुर। रेलवे ने पितृपक्ष में गया जाकर दिवंगत परिजनों के पिंडदान करने जाने वाले यात्रियों के लिए हमेशा की तरह इस बार भी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाई है। इसके जबलपुर से 3 फेरे जाने में और आने में 4 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं, भोपाल के रानी कमलापति से गया के लिए 4 फेरे जाने में व आने में 3 फेरे निर्धारित किए हैं। इन ट्रेनों का टाइम टेबल तय करने में रेलवे के अधिकारियों ने चूक कर दी, जिससे जबलपुर के यात्री परेशान हो रहे हैं।

दरअसल जबलपुर से गया के लिए यह ट्रेन 18,23 के बाद अब 28 सितंबर को है। वापसी में यह ट्रेन गया से जबलपुर 27 व 2 अक्टूबर को है। जब जबलपुर के यात्री 18 सितंबर को इस ट्रेन से गया पहुंचे, उससे पहले वापसी की ट्रेन 17 को गया से चलकर 18 की सुबह जबलपुर आ गई। अब 18 को गए यात्रियों के लिए जबलपुर आने के लिए 22 सितंबर को ट्रेन थी। भोपाल से गया जाने वाले यात्रियों की भी यही हालत है। रानी कमलापति से गया के लिए 26 एवं 1 अक्टूबर को यह ट्रेन है और गया से रानी कमलापति के लिए 29 सितंबर को यह ट्रेन मिलेगी। ऐसे टाइम टेबल से यात्री परेशान हो रहे हैं।

यात्रियों को क्या हुई परेशानी

मैं जबलपुर से 18 सितंबर को पितृपक्ष स्पेशल से गया पहुंचा था, मगर वापसी की ट्रेन 17 को ही जबलपुर के लिए चली गई थी। वापसी में बहुत परेशानी हुई। इलाहाबाद तक अन्य ट्रेन से आया। फिर जबलपुर के लिए दूसरी ट्रेन से बहुत परेशानी के साथ पहुंचा। इसमें समय और पैसा दोनों लगे। - अनिल लोधी, गया से लौटे यात्री

पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल बनाने वाले अधिकारियों को भोपाल या जबलपुर से चलने वाली ट्रेन की टाइमिंग यहीं के हिसाब से रखनी थीं। ऐसा न करके उन्होंने दोनों जगह के यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। मुझे भी गया जाने में तो परेशानी नहीं हुई, मगर वापसी में काफी दिक्कत हुई। - रमेश सक्सेना, गया से लौटे यात्री

आपने अच्छा किया, जो मेरा ध्यान यात्रियों की असुविधा की ओर दिलाया। मैं इस विसंगति पर संबंधितों से बातचीत कर रहा हूं। - विवेक शील, डीआरएम, जबलपुर रेल मंडल

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts