क्या है स्टारलिंक... आखिर कैसे करता है काम, जियो और एयरटेल ब्रॉडबैंड से यूं है अलग

How Starlink Works : एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा शुरू की गई स्टारलिंक इंटरनेट सेवा, दूरदराज और मुश्किल पहुंच वाले इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। जहां पारंपरिक केबल इंटरनेट सीमित है, वहीं स्टारलिंक ने अपनी लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के जरिए इंटरनेट की नई क्रांति शुरू की है। केबल इंटरनेट जहां एक निश्चित स्थान तक पहुंचने में सक्षम है, वही स्टारलिंक के लिए ऐसी कोई पाबंदी है।
आखिर क्या है स्टारलिंक
स्टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जो ऐसे इलाकों में भी काम कर सकती है, जहां केबल इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क का पहुंचना मुश्किल है। स्टारलिंक के जरिए इंटरनेट का उपयोग किसी भी ऐसी जगह से किया जा सकता है, जहां से आसमान साफ दिखाई देता हो। यह सेवा दुनिया भर में खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है।कैसे काम करता है स्टारलिंक
पारंपरिक सैटेलाइट इंटरनेट के मुकाबले स्टारलिंक बेहद तेज और कम लेटेंसी वाला है। इसमें हजारों छोटे-छोटे सैटेलाइट्स का नेटवर्क है, जो धरती के करीब लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किए गए हैं। ये सैटेलाइट्स आपस में लेजर की मदद से जुड़ते हैं और रेडियो सिग्नल के जरिए डेटा ट्रांसफर करते हैं। स्पेसएक्स का लक्ष्य इस नेटवर्क में 42,000 तक सैटेलाइट्स जोड़ना है, जिससे इंटरनेट स्पीड और कवरेज और बेहतर हो सके।क्या है स्टारलिंक की खासियत
- लो अर्थ ऑर्बिट तकनीक- अन्य सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के विपरीत, स्टारलिंक छोटे और हल्के सैटेलाइट्स का इस्तेमाल करता है, जो जमीन से करीब 550 किमी की ऊंचाई पर घूमते हैं।
- कम लेटेंसी- पारंपरिक सैटेलाइट इंटरनेट के मुकाबले डेटा ट्रांसफर में देरी बेहद कम होती है, जिससे स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
- मोबाइल कनेक्टिविटी- यह सेवा स्थिर स्थानों के अलावा चलते-फिरते वाहनों, नावों और विमानों के लिए भी इंटरनेट उपलब्ध कराती है।





















