Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा :पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंके देशी बम, 5 घायल

पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम से हमला हुआ, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है, भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाए हैं।
पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंके देशी बम, 5 घायल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम से हमला किया गया। इस हमले में कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को घटना की पुष्टि की है। यह हमला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटों बाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटना पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर-2 स्थित दत्ता रोड पर आधी रात के बाद हुई। उस समय कुछ भाजपा कार्यकर्ता इलाके में लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार तीन देशी बम फेंके। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल

बम विस्फोट में पांच भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इलाके में बढ़ा तनाव

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही खारदाह पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। केंद्रीय बलों को भी इलाके में तैनात किया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में बदले की राजनीति चल रही है और यह उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कल रात खरदाह में बम विस्फोट हुआ और बसीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाई गईं। हिंसा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Breaking News

भाजपा ने टीएमसी पर लगाए आरोप

भाजपा ने इस हमले के लिए TMC के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का आरोप है कि टीएमसी से जुड़े उपद्रवियों ने बम हमला किया। हालांकि, टीएमसी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चुनाव नतीजों के बाद बढ़ी हिंसा

4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य के कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ हुई तो कहीं कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। पुलिस का कहना है कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts