Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 से हालात की समीक्षा की, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है

Follow on Google News
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 से हालात की समीक्षा की, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है
कोलकाता पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1' का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया था, जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यहां कोविड-19 से हालात की समीक्षा बैठक की।

‘जेएन.1' का कोई मामला नहीं

अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कोविड-19 समीक्षा बैठक में भाग लेगा। अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1' का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए अपने बुनियादी ढांचे के साथ तैयार है।'' बेलेघाटा आईडी अस्पताल और एमआर बांगुर अस्पताल में ‘आइसोलेशन वार्ड' तैयार हैं।

अस्पतालों का जायजा लिया गया

स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के बाद दोनों अस्पतालों में जायजा लिया गया साथ ही सीसीयू, आईसीयू बेड और मेडिकल-ऑक्सीजन आपूर्ति पाइपलाइन का भी जायजा लिया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजा था, जिसमें कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1' के पहले मामले का पता चलने के बाद आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया था। ये भी पढ़ें- Covid-19 Returns : केरल में कोविड के नए वैरिएंट JN.1 ने दी दस्तक, 24 घंटे के अंदर मिले 335 नए मामले, 5 की मौत; WHO ने जारी किया अलर्ट
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts