Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंगाल चुनाव में हाहाकार!हर तरफ मारा-मारी, तोड़फोड़ और तनाव से गरमाया माहौल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का कोलकाता समेत 6 जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि पहले चरण की तरह इस बार भी रिकॉर्ड वोटिंग हो सकती है। कई बूथों पर तनाव बढ़ा झड़प हुई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया।
हर तरफ मारा-मारी, तोड़फोड़ और तनाव से गरमाया माहौल

Live Updates

02:55 PM 29/04/26

कुणाल घोष का बयान- जनता दीदी के साथ

बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा कि जनता पूरी तरह से मुख्यमंत्री के समर्थन में है, लेकिन चुनाव आयोग के कथित कुप्रबंधन के कारण मतदान की रफ्तार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले से ही लोग कतारों में लगे थे और अब भी व्यवस्था ठीक से नहीं संभाली जा रही है।

Twitter Post

कुणाल घोष ने यह भी कहा कि महिला मतदाता और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में मतदान के लिए आगे आ रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

02:50 PM 29/04/26

पानीहाटी में भाजपा बटन पर स्याही

पानीहाटी के एक मतदान केंद्र पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है EVM में भाजपा चुनाव चिह्न वाले बटन पर स्याही के दाग की शिकायत सामने आई। आरोप है कि दाग के कारण बटन ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। आपत्ति के बाद मौके पर सैनिटाइजर की मदद से स्याही हटाई गई, जिसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही और मतदाताओं को बाहर इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान TMC कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और भाजपा प्रत्याशी रत्ना देबनाथ के मुख्य चुनाव एजेंट जय शाह के साथ हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई। प्रशासन ने बाद में स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान फिर से शुरू कराया।

02:35 PM 29/04/26

फाल्टा में मतदान रोका गया

फाल्टा क्षेत्र में उन सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया रोक दी गई है, जहां ईवीएम पर उम्मीदवार के नाम के पास टेप लगाए जाने की शिकायत मिली थी। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है।

अधिकारियों के अनुसार, इन बूथों पर फिलहाल वोटिंग बंद कर दी गई है और जांच के बाद वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा ताकि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहे।

02:00 PM 29/04/26

जीरो टॉलरेंस नीति पर आयोग का फोकस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मतदान के दिन स्पष्ट कहा कि जहां भी गड़बड़ी के पुख्ता सबूत मिलेंगे, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई जगहों से मिली शिकायतों की जांच वेबकास्टिंग और जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के जरिए की जा रही है।

CEO ने कहा कि आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति है और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जिन स्थानों पर गड़बड़ी की पुष्टि होगी, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

01:30 PM 29/04/26

1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग ने दोपहर 1 बजे तक का ताज़ा मतदान प्रतिशत जारी किया है। आयोग के अनुसार, 1 बजे तक राज्य में कुल 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है और प्रक्रिया लगातार जारी है।

01:00 PM 29/04/26

शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प

भवानीपुर में मतदान के दौरान बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि मौके पर तनाव बढ़ने के बाद सुरक्षाबलों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया।

Twitter Post

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि वह बूथ का दौरा कर रहे हैं और वहां मौजूद लोग स्थानीय मतदाता नहीं, बल्कि बाहरी लोग हैं। मामले के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

12:30 PM 29/04/26

आरजी कर पीड़िता के पिता का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने हमले की कोशिश की

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ ने आरोप लगाया है कि कुछ मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन्हें रास्ते में रोका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की और उनके साथ और भी लोग मौजूद थे।

पीड़िता के पिता ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने उन लोगों को हटाने के बजाय उन्हें ही वहां से जाने को कहा। उन्होंने इसे डराने की कोशिश बताते हुए कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लोग उनसे डरे हुए हैं।

12:00 PM 29/04/26

गड़बड़ी साबित हुई तो दोबारा होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच राज्य चुनाव आयोग का अहम बयान सामने आया है। आयोग ने कहा है कि अगर किसी बूथ पर EVM के बटन पर टेप लगाए जाने जैसी शिकायत मिलती है, तो उसकी तुरंत जांच और पुष्टि की जानी चाहिए।

चुनाव आयोग ने साफ किया कि यदि ऐसी कोई गड़बड़ी सच पाई जाती है, तो संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। इस बयान के बाद मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

11:16 AM 29/04/26

अब तक 29% से ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। दूसरे चरण के चुनाव में 11 बजे तक 29% से ज्यादा वोटिंग हो गई है।

11:15 AM 29/04/26

BJP उम्मीदवार पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में बूथ नंबर 76 के दौरे के दौरान बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर कथित हमले की खबर सामने आई है। आरोप है कि इस दौरान उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई और उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश भी हुई।

दावा किया कि उन पर हमला किया गया और जय बांग्ला के नारे लगाते हुए गाली-गलौज की गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

11:05 AM 29/04/26

भवानीपुर में बंपर वोटिंग, 3 घंटे में करीब 21% मतदान

पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल भवानीपुर सीट पर तेज मतदान देखने को मिला है। शुरुआती 3 घंटों में करीब 21% वोटिंग दर्ज की गई। इस सीट पर मुकाबला बेहद चर्चित है, जहां TMC का मजबूत प्रभाव माना जाता है और बीजेपी इसे चुनौती देने की कोशिश में है।

11:00 AM 29/04/26

सौगत रॉय ने डाला वोट

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने पारिवारिक इंग्लिश अकादमी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और उन्हें भरोसा है कि तृणमूल कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि यह क्षेत्र पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।

Twitter Post

 

10:45 AM 29/04/26

बूथ के बाहर डमी EVM लगाकर वोटिंग में दखल

नॉर्थ 24 परगना में मतदान प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अर्जन सिंह ने आरोप लगाया है कि मायापल्ली (नोआपारा विधानसभा क्षेत्र) के बूथ नंबर 82-83 के बाहर एक नकली EVM लगाई गई थी। उनका दावा है कि वोटरों को यह भी बताया जा रहा था कि उन्हें किस बटन को दबाना है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

Twitter Post

10:30 AM 29/04/26

बारानगर में EVM खराब, बूथ नंबर 72 पर मतदान रुका

उत्तर 24 परगना के बारानगर इलाके में बूथ नंबर 72 पर मतदाताओं ने शिकायत की है कि EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। इस तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मतदाताओं में असंतोष देखा गया, जबकि मौके पर व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

Twitter Post

09:40 AM 29/04/26

नदिया में भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला

नदिया जिले के चापड़ा विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 52 पर भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ पर कथित रूप से हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

Twitter Post

 

09:30 AM 29/04/26

चुनाव में गुंडागर्दी और धांधली की कोशिश

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता को रात में पीटा गया है और चुनावी माहौल में गुंडागर्दी की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए, लेकिन इसे बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में जबरदस्ती धांधली करने की कोशिश कर रही है। 

Twitter Post

09:25 AM 29/04/26


हावड़ा में मतदान के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक मतदान केंद्र के बाहर हंगामा देखने को मिला। CRPF जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को वहां से हटा दिया। मतदाताओं के अनुसार, EVM मशीन में बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण तीन बार मतदान शुरू नहीं हो सका और आखिरकार सुबह करीब 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई।

Twitter Post

मतदाताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने मौके से हटाया। उन्होंने यह भी बताया कि हंगामा करने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों को सुरक्षा बलों ने हटाया।

09:20 AM 29/04/26

IPS अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल सिंह ने दक्षिण 24 परगना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां दूसरे चरण का मतदान जारी है। अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

09:15 AM 29/04/26

Twitter Post

दूसरे फेज में सुबह 9 बजे तक लगभग 18.39% वोटिंग हुई।

09:15 AM 29/04/26

ममता बनर्जी का आरोप- मतदाता डालेंगे, न कि...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बाहर से पर्यवेक्षक भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पार्टी के पोस्टर हटा दिए गए हैं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ममता बनर्जी ने कहा कि वोट मतदाता डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में आए कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं और राज्य में डर का माहौल बनाया जा रहा है।

Twitter Post

 

09:10 AM 29/04/26

हावड़ा वोटिंग में देरी

हावड़ा में मतदाता सुबह 7 बजे से मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े थे, लेकिन लगातार तकनीकी खराबियों के कारण वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। पहले EVM में गड़बड़ी बताई गई, फिर नई मशीन लाई गई, लेकिन वह भी सही से काम नहीं कर पाई। इस वजह से लोगों को तीन बार मतदान से रोका गया और गेट भी बंद कर दिए गए। अंदर काफी शोर-शराबा होने की बात भी सामने आई। कुछ समय बाद स्थिति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को हटाया गया। अंततः सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि CRPF की पूरी तैनाती है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Twitter Post

 

09:00 AM 29/04/26

सुनिए क्या बोले अभिषेक बनर्जी

मतदान करने के बाद MPअभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह की सैन्य ताकतें जैसे INS युद्धपोत और राफेल विमानों का इस्तेमाल बाहरी देशों के खिलाफ होना चाहिए, वैसा माहौल बंगाल में बनाया जा रहा है।

Twitter Post

 

08:52 AM 29/04/26


हावड़ा में EVM खराबी से बवाल

हावड़ा में मतदान के दौरान EVM मशीन खराब होने से माहौल बिगड़ गया। सुबह से लाइन में खड़े लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे। जब देरी की वजह पूछी गई तो बताया गया कि मशीन में तकनीकी खराबी है। इसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

08:50 AM 29/04/26

छपरा में TMC-BJP के बीच झड़प, तनावपूर्ण माहौल

छपरा में मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है। वोटिंग प्रक्रिया के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला बवाल तक पहुंच गया। मौके पर तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

08:45 AM 29/04/26


भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का मतदान केंद्र दौरा

भवानीपुर और नंदीग्राम से पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दौरे के दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और चुनावी माहौल पर नजर बनाए रखी।

Twitter Post

 

08:40 AM 29/04/26

वैष्णव का नृत्य और भजन

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान अलग ही दृश्य देखने को मिला। ISKCON के वैष्णव मतदान करने जाते समय नाचते-गाते नजर आए। मतदान के बीच यह दृश्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

Twitter Post

 

08:20 AM 29/04/26

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन का बयान

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने PM नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दावा किया था कि वे बंगाल की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय इस चुनौती को स्वीकार करें। डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि अगर 4 मई को ममता बनर्जी और टीएमसी जीत जाती है, तो क्या प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

Twitter Post

 

08:10 AM 29/04/26

भारी सुरक्षा तैनाती पर RJD का सवाल

बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों की बड़ी तैनाती को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि करीब 2.40 लाख CAPF जवानों की तैनाती लोकतंत्र में पहले कभी नहीं देखी गई। RJD ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से जनता में डर का माहौल बन सकता है।

Twitter Post

 

08:00 AM 29/04/26

श्यामपुकुर के बूथ 140-143 पर हंगामा

पश्चिम बंगाल के श्यामपुकुर इलाके में बूथ नंबर 140 और 143 पर हंगामे की खबर सामने आई है। आरोप है कि बीजेपी के एक एजेंट को उसकी सीट पर बैठने से रोका गया। साथ ही तृणमूल कांग्रेस पर धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती मौके पर पहुंचीं और उन्होंने स्थिति संभालते हुए एजेंट को उसकी सीट पर बैठाया।

07:40 AM 29/04/26

'बेटी को न्याय दिलाएंगे'

पनिहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने चुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि वे चुनाव जीतेंगी और अपनी बेटी को न्याय जरूर दिलाएंगी। रत्ना देबनाथ ने कहा कि जनता उनके साथ है और लोग उन्हें वोट देंगे।

वहीं पिता शेखररंजन देबनाथ वोट डालने जाते समय भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी के लिए न्याय पाने के लिए उन्हें इस रास्ते पर आना पड़ा, जो बेहद दर्दनाक है।

Twitter Post

07:34 AM 29/04/26

पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि लोग बड़ी संख्या में वोट डालें। खासतौर पर महिलाओं और युवाओं से आगे आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को कहा है, ताकि चुनाव और अधिक सहभागी और सशक्त बन सके।

Twitter Post

07:30 AM 29/04/26

सुबह से बूथों पर लंबी कतारें

सुबह 7 बजे से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कई जगह लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस चरण में राज्य की 294 में से 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। शुरुआत से ही वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है, जिससे अच्छे मतदान की उम्मीद की जा रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कोलकाता समेत 6 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे रिकॉर्ड वोटिंग की उम्मीद जताई जा रही है। इस चरण में 3.21 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: West Bengal Elections 2nd Phase Voting: कोलकाता समेत 6 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी, टूटेगा वोटिंग का रिकॉर्ड?

भवानीपुर सीट पर सबसे ज्यादा नजरें हैं, जहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी, जिससे साफ हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Twitter Post
Twitter Post
Twitter Post

बंगाल चुनाव का हाई-प्रोफाइल मुकाबला

पश्चिम बंगाल के इस चरण के चुनाव में कई बड़े नेता मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी भी इसी क्षेत्र से मैदान में हैं। इनके अलावा राज्य के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता जैसे सुजीत बोस, फिरहाद हकीम, ज्योतिप्रिया मल्लिक, ब्रात्य बसु और सोवंदेब चट्टोपाध्याय भी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं।

बीजेपी की ओर से अर्जुन सिंह, स्वपन दासगुप्ता और रूद्रनील घोष जैसे नेता भी अलग-अलग सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सीपीआई(एम) और आईएसएफ के उम्मीदवार भी कई सीटों पर जोरदार टक्कर दे रहे हैं।

राज्यपाल आर.एन. रवि और चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है और मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने को कहा है। इससे पहले पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19% मतदान दर्ज किया गया था।

पश्चिम बंगाल सीट वितरण

  • दक्षिण कोलकाता- 4 सीटें
  • हावड़ा- 16 सीटें
  • हुगली- 18 सीटें
  • पूर्व बर्दवान- 16 सीटें
  • नदिया- 17 सीटें
  • उत्तर 24 परगना- 33 सीटें
  • दक्षिण 24 परगना- 31 सीटें
  • उत्तर कोलकाता- 7 सीटें

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts