Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना में IT और ED का एक्शन, ममता के मंत्री… DMK सांसद और BRS विधायक के ठिकानों पर छापेमारी

Follow on Google News
बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना में IT और ED का एक्शन,  ममता के मंत्री… DMK सांसद और BRS विधायक के ठिकानों पर छापेमारी
कोलकाता/चेन्नई/हैदराबाद। सेंट्रल एजेंसियों ने भ्रष्टाचार से जुड़े अलग-अलग मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स के अधिकारियों ने घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ तीन राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना) में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। ईडी ने जहां बंगाल में भर्ती घोटाले में खाद्य मंत्री रथिन घोष के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी की, वहीं हैदराबाद और तमिलनाडु में आईटी विभाग ने कई जगहों पर छापेमारी की।

कहां किसके यहां छापे?

सत्ताधारी पार्टियों के सांसद और विधायकों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसमें ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष, तमिलनाडु के डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन और तेलंगाना में BRS विधायक मागन्ती गोपीनाथ शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल : मंत्री रथिन के आवास समेत 13 ठिकानों पर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापेमारी की है। रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि, मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं।

तमिलनाडु में IT की रेड

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर छापा मारा है। विभाग ने 40 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है। वहीं एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है।

तेलंगाना : BRS विधायक गोपीनाथ पर IT के छापे

IT ने तेलंगाना में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है। आईटी अधिकारियों की कई टीमें कुकटपल्ली में उनके आवास और कार्यालयों समेत हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही हैं।

कर्नाटक में भी छापे

डीसीसी बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के शिवमोगा स्थित आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। वह अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। शिवमोगा में उनके 3 आवास पर छापेमारी चल रही है। ये भी पढ़ें- AAP सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर ED का छापा, आबकारी नीति केस की चार्जशीट में है नाम; बोले- सरकार के खिलाफ बोलने की मिली सजा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts