Weekly Horoscope : व्यापारी वर्ग के लिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का यह सप्ताह… पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 06 August to 13 August 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते मिथुन राशि में विद्यार्थी वर्ग के व्यक्तियों को कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के अंतर्गत व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ परेशानियों के साथ होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी तथा आप अपनी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ विवाद हो सकता है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। घर में मांगलिक वातावरण रहेगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। यात्रा के अवसर प्रदान होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास लेकर नहीं आया है। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ के अवसर बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में कटुता रह सकती है। इस सप्ताह आपके आय में कुछ रुकावट आने की संभावना है।वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वहीं, सप्ताह के अंत में परिस्थितियां सुधर जाएंगी और आप में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ नए अनुभवों वाला रह सकता है। संतान को लेकर कुछ चिंता परेशानी रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सब करने की सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। आय के नए अवसर बनेंगे।मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में ओज होगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आय के नए अवसर बनेंगे। पिता की तरफ से कष्ट हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इस सप्ताह आपका मनोबल बड़ा रहेगा। आपकी वाणी में भी ओज होगा। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल डाल देना ही उचित होगा। माता की तरफ से चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संतान की चिंता भी करनी पड़ सकती है।सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियां साथ रहेंगी। परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य बल में वृद्धि होगी। आपको अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।आपके मन में इस सप्ताह बेवजह चिंता परेशानी रह सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मेहनत की अधिकता रहती है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। व्यापारी वर्ग को कुछ कठनाई का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में व्यर्थ के विवाद को टाल देना ही उचित है। पिताजी की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा।कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आपको कुछ परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह जोखिम भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव हो सकता है। यात्रा से कष्ट होगा। खर्चों पर नियंत्रण करना, आपके लिए इस सप्ताह मुश्किल हो सकता है।





















