Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weekly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहने वाला है सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Follow on Google News
Weekly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहने वाला है सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 22 October to 28 October 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में आलस और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। घर में कोई मांगलिक वातावरण कार्यक्रम हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष के लिए चिंता करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह विविधताओं भरा रहेगा। कभी कष्ट और कभी खुशी का अनुभव होगा। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति को टाल देना ही उचित है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन परेशानियों पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य बाल में वृद्धि होगी। अपना आत्म बल बनाए रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा।माता को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह साधारण है। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह लाभ के अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उसे पर काबू पा लेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद स्वरूप के योग बन सकते हैं। माता को लेकर चिंता रहेगी। संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग को कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है, कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में आलस और प्रमाण की अधिकता रह सकती है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं कष्टकारी होगी। माता को लेकर चिंता रहेगी। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना उचित है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर कुटुंब में कुछ कला की स्थिति बन सकती है। छोटे भाई बहन से कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल दें। माता को लेकर चिंता रहेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्क के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप अपने परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपको अहंकार से दूर रहना चाहिए। मन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थित कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन सकते हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपको आपके परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह साधारण है। संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कार्य क्षेत्र की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा यात्रा से कष्ट होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें। मन में नकारात्मकता हावी ना होने दें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता रहेगी। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मन भ्रमित रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक नहीं है। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी पर को कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा तथा आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग तो बन सकते हैं, परंतु आपको कार्यस्थल की राजनीति का शिकार भी होना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप परेशानियों पर काबू पा लेंगे और आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। अपने मन में नकारात्मकता हावी न होने दें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधिनियम से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होने की संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। पिता की तरफ से कुछ चिंता का अनुभव करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित है। संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts