Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आधी रात भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान! बुलंदशहर में चाचा-भतीजे की मौत, महिला की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार देर रात दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय घर में सो रहे तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
 आधी रात भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान! बुलंदशहर में चाचा-भतीजे की मौत, महिला की हालत गंभीर
बुलंदशहर में मकान गिरने से दो मौतें

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुरुवार की रात एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छतारी कस्बे के आजाद रोड पर स्थित दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के तीन सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। मकान का मलबा गिरते ही तीनों उसमें दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस, प्रशासन, दमकल और बचाव दल की टीमें पहुंच गईं। काफी कोशिशों के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दो लोगों की जान नहीं बच सकी।

X Post

आधी रात अचानक ढह गया दो मंजिला मकान

यह हादसा छतारी कस्बे के मोहल्ला आजाद रोड पर रात करीब एक बजे हुआ। करीब चार से पांच साल पुराना मकान अचानक गिर गया। उस समय घर में 65 वर्षीय चंद्रकला, उनके परिवार के सदस्य 30 वर्षीय राजेश और 16 वर्षीय सचिन सो रहे थे। मकान गिरने से तीनों मलबे के नीचे दब गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

साइक्लोन अर्नव का कहर! दिल्ली से बिहार तक मची तबाही, 12 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

चाचा-भतीजे की अस्पताल में मौत, महिला गंभीर

रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राजेश और सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंद्रकला को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना में परिवार ने अपने दो सदस्यों को खो दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

JCB की मदद से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

मकान गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। नगर पंचायत की टीम ने JCB मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। बचाव दल ने काफी सावधानी से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी की। इस दौरान SDRF और अन्य आपदा राहत टीमों ने भी मोर्चा संभाला।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी मिलने पर ADM वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह, शिकारपुर SDM  प्रतीक्षा पांडे, डिबाई SDM  रविकांत चौबे और सीओ मधुप कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। छतारी के चेयरमैन हाजी सलीम ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को 19 हजार करोड़ की सौगात, मेट्रो से लेकर डेयरी तक कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे शुरू

चार से पांच साल पुराना था मकान 

प्रशासन के मुताबिक, मकान करीब चार से पांच साल पुराना था। फिलहाल इसके अचानक गिरने की कोई पक्की वजह सामने नहीं आई है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। ADM अभिषेक सिंह ने बताया कि तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी। पुलिस, प्रशासन और बचाव टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts