Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दल-बदल के लिए हमारा किसी नेता पर प्रेशर नहीं : वीडी शर्मा

कहा- भाजपा को कोई चुनौती नहीं, कांग्रेस के प्रति निराशा से घटा मतदान
Follow on Google News
दल-बदल के लिए हमारा किसी नेता पर प्रेशर नहीं : वीडी शर्मा

भोपाल। मप्र भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का दावा है कि मतदान प्रतिशत घटना कांग्रेस के प्रति वोटर्स की निराशा है। प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी। हमने हर बूथ को जीतने की रणनीति बनाई है। इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम का हृदय परिवर्तन होना कांग्रेस के नेतृत्व के प्रति अविश्वास है। भाजपा का कोई दबाव नहीं था। यह उनका अपना निर्णय है। धारा 307 जोड़ने के प्रेशर जैसी बातों में भी कोई सच्चाई नहीं। लोस चुनाव में शेष 17 सीटों पर भाजपा की तैयारी, रणनीति और चुनौती पर ‘पीपुल्स समाचार’ से विशेष चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों व लोकप्रियता से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेसी और अन्य दलों के नेता भाजपा में आ रहे हैं। शर्मा से चर्चा के मुख्य अंश..

  •  प्रदेश में घटते पोलिंग प्रतिशत को लेकर क्या आकलन है?
- पहले और दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत घटने के कई कारण हैं। उन दोनों तिथियों पर शादियों की भरमार और भीषण गर्मी तो थी। लेकिन कांग्रेस के प्रति पब्लिक की निराशा सबसे बड़ा कारण है। कांग्रेस के वोटर्स घर बैठ गए।
  • भाजपा की हर बूथ पर 370 वोटर्स और 10 फीसदी वोट बढ़ाने की मुहिम का क्या हुआ?
- देखिए, हमारे कार्यकर्ताओं ने इसके लिए अथक मेहनत की। कुछ बूथों पर विशेष प्रयास की जरूरत है। पन्ना, कटनी और भोपाल सहित कई क्षेत्रों में मुस्लिम वोटर्स भी मोदी के समर्थन में आगे आए हैं।
  • इंदौर, छिंदवाड़ा और मुरैना जैसी सीटों पर आप जीतने की स्थिति में हैं फिर दबाव और दल-बदल की स्थिति क्यों?
- भाजपा नेतृत्व ने दल-बदल के लिए कोई प्रयास नहीं किए। यह तो कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अविश्वास और मोदीजी के प्रति आकर्षण के चलते कांग्रेसियों का हृदय परिवर्तन हुआ है।
  • इंदौर में ‘बम’ के खिलाफ धारा 307 जोड़ने की बात कितनी सच है?
- इस तरह की कोई बात नहीं, वह स्वयं ही नामांकन वापस लेने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे।
  • क्या छिंदवाड़ा, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, सतना और मंडला में कोई चुनौती है?
- इस बार हम सभी 29 सीटें जीतेंगे। मैं स्वयं सभी सीटों पर गया हूं। कहीं कोई चुनौती नहीं। भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है।
  • चुनाव के बाद आपको टीम मोदी में लिए जाने की भी चर्चा है? - भारतीय जनता पार्टी में यह सब पहले से तय नहीं होता। किसको क्या जवाबदारी देना है यह सब हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। हम सब पार्टी के सिपाही हैं हमें जो भी काम सौंपा जाएगा उसे पूरा करने के लिए पूरी ऊर्जा से जुट जाएंगे।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts