Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहर में आज पानी का संकट - जलूद में पंप बंद होने से शहर की 51 टंकियां खाली ,पानी की सप्लाय ठप

Follow on Google News
शहर में आज पानी का संकट - जलूद में पंप बंद होने से शहर की 51 टंकियां खाली ,पानी की सप्लाय ठप
इंदौर। नर्मदा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण के सभी पंप 12 जून को बंद रहे। इससे शहर की 39 पानी की टंकियां पूरी तरह खाली रही जब कि 12 पानी की टंकियां पूरी नहीं भराई। इससे आज शहर में पानी की सप्लाय ठप रही। निगम अफसरो की लापरवाही के कारण लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। मिली जानकारी के अनुसार तेज आंधी एवं बारिश के कारण जलूद में ग्रिड पर पेड़ गिरने से इलेक्ट्रिक लाइन के कंडक्टर गिर गए इससे बिजली सप्लाय ठप हो गई। इस कारण जलूद में नर्मदा प्रथम चरण, द्वितीय चरण और नर्मदा तृतीय चरण के पंद बंद हो गए। इनकी मरम्मत का कार्य शुरु किया गया जो देर रात करीब दो बजे तक हुआ। इसके बाद जलूद के पंप शुरु किए गए। इसके चलते सुबह चार बजे बाद पानी की टंकिया भरने का कार्य शुरु हुआ। इस कारण शहर में आज करीब 39 पानी की टंकियां पूरी तरह खाली रह गई। और 12 टंकिया कम भरी जाने से पानी सप्लाय प्रभावित हुआ। खाली रही टंकियां - बताया जाता है कि जलूद में पंप बंद रहने से यह पानी की टंकियां खाली रही। इनमें अन्नपूर्णा, स्कीम न 103, भक्त प्रहलाद, छत्री बाग, सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी हाल, द्रविण नगर, माँ विहार, बिलावली, भवरकुआ, खातीवाला, स्नेह नगर, गाडी अड्डा, सी पी शेखर नगर, यशवंत क्लब, कॉटन अड्डा, अम्बेडकर नगर, बजरंग नगर, बर्फानी धाम, वीणा नगर, महालक्ष्मी नगर, स्कीम न 54, स्कीम न 74, स्कीम न 114 पार्ट 2, नानक नगर, स्कीम न 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस, शिव नगर, महावीर, स्कीम न 114 पार्ट 1, स्कीम न 78, स्कीम न 78 स्लाइस 1, स्कीम न 78 स्लाइस 2, लोहा मंडी, राजीव आवास, स्कीम न 113 एवं स्कीम न 136 शामिल है। जब कि कम भरी जाने वाली टंकियों में लोकमान्य नगर, कुशवाह मोहल्ला, अगरबत्ती, टिगरिया, एम् वाय, पी डब्ल्यू डी, भागीरथ पुरा, कुलकर्णी नगर, एम् आई जी, नंदा नगर रोड न 13, जनता क्वार्टर एवं सुखलिया पानी की टंकियां शामिल है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts