सतना में उल्टी-दस्त का प्रकोप, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक
Publish Date: 30 Sep 2023, 4:59 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नागौद थाना क्षेत्र के सितपुरा गांव में शनिवार को उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है, तीनों का नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
महिला समेत 3 की मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सितपुरा में उल्टी दस्त की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि डायरिया से दो बच्चों सहित एक महिला की मौत हो चुकी है। पीड़ित सितपुरा की कोलान नई बस्ती निवासी ढैया कोल की महिला झल्ली कोल, उसकी 6 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा की मौत हो गई हैं।
बताया गया कि यह परिवार उल्टी दस्त से पीडि़त था। वहीं एक महिला समेत 3 लोग अभी नागौद अस्पताल में भर्ती है, सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। नागौद पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- इंदौर : B.Com में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सहपाठी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें… 
वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More