Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विराट-रोहित कल सिडनी में खेलेंगे अंतिम वन-डे, भारत पर मंडरा रहा क्लीन स्वीप का खतरा, 2027 तक इंडिया की कोई सीरिज नहीं

Follow on Google News
विराट-रोहित कल सिडनी में खेलेंगे अंतिम वन-डे, भारत पर मंडरा रहा क्लीन स्वीप का खतरा, 2027 तक इंडिया की कोई सीरिज नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। शुभमन गिल के तौर पर नए वन-डे कप्तान के साथ उतरी टीम इंडिया अब तक ऑस्ट्रेलिया में बैकफुट पर रही है। विराट कोहली दोनों ही एकदिवसीय मैचों में शून्य पर आउट हुए। वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। शनिवार को सिडनी में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाना है। रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में 97 गेंदों में 71 रन बनाए थे। कयास है कि यह विराट कोहली और लंबे समय से उनके टीम मेट रहे रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी इंटरनेशनल मैच हो।

    टीम इस मैच में दोनों सितारों से इम्पैक्टफुल परफॉमेंस की गुंजाइश कर रही है। हालांकि, भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और अब टीम पर पहली बार क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है।

    विराट-रोहित वन-डे को भी कहेंगे गुडबाय ?

    विराट कोहली 36 और रोहित 38 साल के हो चुके हैं। दोनों क्रिकेटर्स टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। फ्यूचर टूर प्रोग्राम के अनुसार अगले 2 साल में भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करना है। इसका मतलब हुआ कि अगर रोहित-कोहली 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते भी हैं तो भी ऑस्ट्रेलिया में अब वे कोई मैच नहीं खेलेंगे।

    ऑस्ट्रेलिया के पास क्लीन स्वीप का मौका

    3 मैचों की सीरिज में भारत अपना अंतिम मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को वनडे सीरीज में अब तक क्लीन स्वीप नहीं कर सकी है। दोनों टीमों 1984 से वनडे सीरीज खेल रही है। जब पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय दौरे पर आई थी, तब 5 मैचों के 3 मुकाबले जीते थे, लेकिन 2 मैच बेनतीजा रहे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद तमाम दर्शकों को भी कल निश्चित तौर पर इन दोनों से अच्छी पारी की उम्मीदें रहेंगी। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts