लगातार दूसरी बार IPL के फाइनल में RCB :जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले, मोमेंट्स वायरल

255 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनिंग करने उतरे कप्तान शुभमन गिल 2 रन और साईं सुदर्शन सिर्फ 14 रन पर पवैलियन लौट गए। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
Follow on Google News
जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले, मोमेंट्स वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के फाइनल में लगातार दूसरे सीजन एंट्री मारी है। मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर- 1 मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया है। गुजरात के पास फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका है, टीम एलिमिनेटर में क्वालिफायर- 2 की विजेता टीम से भिड़ेगी।

इससे पहले गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया जिसके जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। लक्ष्य चेज करने उतरी GT की पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ही सिमट गई।

गुजरात की बेहद खराब शुरुआत

255 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनिंग करने उतरे कप्तान शुभमन गिल 2 रन और साईं सुदर्शन सिर्फ 14 रन पर पवैलियन लौटे। हालांकि तीसरे नंबर पर उतरे जोस बटलर ने टीम की काफी बेहतर संभाला उन्होंने 11 गेंदों का सामना कर 29 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा। 

यह भी पढ़ें: 200+ पोस्ट डिलीट...! अब सिर्फ 44, पंजाब के बाहर होने के बाद अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर ये क्या किया?

लेकिन 5वें ओवर की 5 गेंद पर जोश हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड कर दिया। पूरे मैच में GT के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।  साथ ही टीम ने 50 रन बनाने में अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि एक छोर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने जरूर अकेले संघर्ष किया और 43 गेंदों में 68 रन की तेज पारी खेली। जिसमें 4 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। 

बेंगलुरु के लिए डफी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए

बेंगलुरु की बॉलिंग लाइनअप पूरे मैच में हावी रही। जेकब डफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 39 रन खर्च कर 3 खिलाड़ियों को पवैलियन भेजा। जबकि स्विंग एक्सपर्ट भुवनेश्वर कुमार का मैच में एक बार फिर जादू दिखा। 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 28 रन लुटाते हुए 2 बल्लेबाजों के विकेट चटकाएं।  रसिख सलाम, क्रुणाल पेंड्या को 2-2 विकेट मिले, जबकि हेजलवुड के खाते में 1 विकेट आया। 
पाटीदार-क्रुणाल की 95 रन की साझेदारी

रजत की कप्तानी पारी, 9 छक्के लगाए

रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 9 लंबे छक्के लगाए। दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या ने भी अहम योगदान देते हुए 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों में 15 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।

Featured News

स्टैंड में पहुंचे विरोट, अनुष्का को लगाया गले

मैच के दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं और आरसीबी के साथ विराट कोहली को सपोर्ट करती नजर आईं। मुकाबला खत्म होने और टीम की जीत के बाद विराट सीधे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड्स की ओर पहुंचे।

Twitter Post

टीम के कुछ सदस्यों से मिलने के बाद विराट अनुष्का शर्मा के पास गए और उन्हें गले लगाया। दोनों कुछ देर तक बातचीत करते दिखाई दिए। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts