Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

200+ पोस्ट डिलीट...!अब सिर्फ 44, पंजाब के बाहर होने के बाद अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर ये क्या किया?

अर्शदीप से जुड़े कुछ वीडियो पहले भी विवादों में आ चुके हैं। एक लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट यानी वेपिंग करते दिखाई दिए थे। इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी।
Follow on Google News
अब सिर्फ 44, पंजाब के बाहर होने के बाद अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर ये क्या किया?
अर्शदीप के इंस्टाग्राम पर अब सिर्फ 44 पोस्ट है

स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम का शुरुआती सफर काफी दमदार रहा लेकिन बीच में टीम ने अपनी लय मैंटेन नहीं कर पाई। वहीं टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुल 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दी है, इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इंस्टा की प्रोफाइल फोटो भी चेंज की है। इतना ही नहीं पंजाब के बाहर होने के साथ ही उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
अर्शदीप ने हाल के दिनों में अपने अकाउंट से कई वीडियो हटाए हैं। इनमें वह वायरल रील भी शामिल है, जो उन्होंने विराट कोहली के साथ बनाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक मैच के बाद बने इस वीडियो में अर्शदीप मजाकिया अंदाज में कोहली से कहते दिखे थे कि अगर टारगेट बड़ा होता तो वे लगातार तीसरी सेंचुरी भी लगा सकते थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

दो वीडियो बने थे विवाद की वजह

अर्शदीप से जुड़े कुछ वीडियो पहले भी विवादों में आ चुके हैं। एक लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट यानी वेपिंग करते दिखाई दिए थे। इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी।

वहीं एक अन्य वीडियो में अर्शदीप ने साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था। इस टिप्पणी पर पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे नस्लीय टिप्पणी जैसा बताया था।

यह भी पढ़ें: मेरी हाफ सैंचुरी में कोई दिलचस्पी नहीं : अगला लक्ष्य डबल सैंचुरी है, पीटरसन के इंटरव्यू में बोले वैभव सूर्यवंशी

BCCI की सोशल मीडिया गाइडलाइन के बाद बढ़ी सख्ती

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो अब केवल फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए जाएंगे। साथ ही टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सोशल मीडिया गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश देने वाला था। माना जा रहा है कि इसी बदलते माहौल के बीच खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सोशल मीडिया गतिविधियों पर ज्यादा निगरानी रखी जा रही है।

फैन को जवाब देकर भी घिरे थे अर्शदीप

विवाद सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं रहे। मुंबई इंडियंस से हार के बाद अर्शदीप का एक स्नैपचैट जवाब भी सुर्खियों में रहा। आलोचना करने वाले एक फैन को उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि जो लोग आज भी घर से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगते हैं, वे उन्हें पंजाब क्रिकेट पर सलाह न दें। इसके अलावा टीममेट प्रियांश आर्य के साथ उनकी बातचीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी।

Featured News

मैदान पर भी फीका रहा सीजन

मैदान पर भी यह सीजन अर्शदीप के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पंजाब किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज होने के बावजूद वे बड़ा प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे। उन्होंने 14 मैचों में 14 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 10.21 रही, जिसे टी20 क्रिकेट में महंगा माना जाता है।

टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और पंजाब किंग्स लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में अर्शदीप का यह सीजन प्रदर्शन से ज्यादा विवादों और सोशल मीडिया चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts