Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, हमलावरों ने शेख मुजीबुर्रहमान के घर में लगाई आग

Follow on Google News
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, हमलावरों ने शेख मुजीबुर्रहमान के घर में लगाई आग

ढाका। बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। हमलावरों ने बुधवार की रात को बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला बोल दिया। भारी संख्या में पहुंचे दंगाइयों ने पहले उनके घर में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। घटना के दौरान सुरक्षा बलों की टीम गायब रही। छात्र संगठनों ने यह हमला किया। यह हमला ढाका के धानमंडी इलाके में हुआ, जहां शेख मुजीबुर्रहमान का घर है। बता दें, 6 फरवरी को शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के प्रदर्शन से पहले ही छात्र भड़क उठे और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया।

अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने किया था हमला

छात्र संगठनों ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हमलावर अपने साथ बुलडोजर भी लेकर आए थे। बता दें, शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन के जवाब में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मुजीबुर्रहमान के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से मकान में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। अवामी लीग ने गुरुवार को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को एजकुट होकर प्रदर्शन करने की अपील की थी। अवामी लीग के कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट सिस्टम से लेकर हाईवे समेत कई शहर बंद करने वाले थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts