Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vikrant Massey की '12वीं फेल' का कमाल... ऑस्कर की रेस में हुई शामिल, इस कैटेगरी के लिए हुई नॉमिनेट

Follow on Google News
Vikrant Massey की '12वीं फेल' का कमाल... ऑस्कर की रेस में हुई शामिल, इस कैटेगरी के लिए हुई नॉमिनेट
एंटरटेनमेंट डेस्क। लगभग एक महीने पहले रिलीज हुई विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। फिल्म की एंट्री ऑस्कर 2024 में स्वतंत्र नामांकन कैटेगरी में हो गई है।

ऑस्कर 2024 के लिए भेजी गई फिल्म

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर विक्रांत मैसी ने बताया कि, फिल्म 12वीं फेल को अकादमी अवार्ड यानी 96वें ऑस्कर्स अवार्ड की एक इंडिपेंडेंट नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

12वीं फेल को बॉक्स ऑफिस पर 29 दिन पूरे हो चुके हैं, और अभी भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मात्र 25 करोड़ में बनी फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 53 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है। वहीं सिर्फ भारत में इसने 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में लगी हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘12वीं फेल’ की कहानी एक ऐसे शख्स पर बेस्ड है, जो 12वीं में फेल होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से IPS अफसर बनता है। फिल्म में विक्रांत मैसी ने IPS मनोज कुमार का किरदार निभाया है। फिल्म अनुराग पाठक की किताब पर बेस्ड है, जिसमें IPS अफसर मनोज कुमार और श्रद्धा जोशी की जिंदगी की कहानी बताई गई है। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है।

विक्रांत मैसी का करियर ग्राफ

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उर्म में टीवी से की और इसके बाद एक्टर ने फिल्मों में कदम रखा। विक्रांत मैसी ने कलर्स के शो बालिका वधु से टीवी में डेब्यू किया था। मैसी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म लूटेरा से की। जिसके बाद इन्हें कई सारी फिल्मों दिल धड़कने दो, छपाक और गिन्नी वेड्स सनी में भी देखा गया। विक्रांत ने फेमस वेब सीरीज मिर्ज़ापुर, क्रिमिनल जस्टिस और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में भी शानदार अभिनय किया है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा बनेंगे दूल्हे राजा… 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे शादी, वेडिंग वेन्यू से जुड़ी डिटेल्स कीं शेयर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts