Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' का आरंभ आज, सीएम उज्जैन में दिखाएंगे हरी झंडी, पीएम मोदी करेंगे हितग्राहियों से संवाद

Follow on Google News
MP में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' का आरंभ आज, सीएम उज्जैन में दिखाएंगे हरी झंडी, पीएम मोदी करेंगे हितग्राहियों से संवाद
भोपाल। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3 बजे यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी शाम 4 बजे समारोह को वर्चुअली संबोधित कर हितग्राहियों से संवाद करेंगे।

जानें कौन कहां से दिखाएंगे हरी झंडी

यात्रा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक छतरपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व विधायक प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत शिवपुरी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी व विधायक भगवानदास सबनानी भोपाल, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, सांसद सुधीर गुप्ता मंदसौर, महेन्द्र सिंह सोलंकी शाजापुर, गणेश सिंह सतना, केपी यादव अशोकनगर, गुमान सिंह डामोर झाबुआ, संध्या राय भिण्ड, विवेक नारायण शेजवलकर ग्वालियर, शंकर लालवानी इंदौर, राजबहादुर सिंह सागर, जनार्दन मिश्रा रीवा, पूर्व मंत्री व विधायक तुलसी सिलावट इंदौर, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर तथा विधायक रीति पाठक सीधी से हरी झंडी दिखाएंगी।

इन राज्यों में शुरू होगी यात्रा

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। देश भर से हजारों ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें- मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट और सीधी को मिलेंगे मेडिकल कॉलेज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts