CRAKK- Teaser OUT : जिंदगी के साथ खेल खेलने आ रहे हैं विद्युत जामवाल, विलेन के रोल में अर्जुन रामपाल ने बरसाई आग

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के कमांडो विद्युत जामवाल अपनी एक्टिंग, टैलेंट के अलावा, फिजिकल फिटनेस और शानदार मार्शल आर्ट कौशल के लिए भी पहचाने जाते हैं। अपने एक्शन मोड के लिए फेमस विद्युत अपने फैंस के लिए एक एक्शन फिल्म 'क्रैक-जीतेगा तो जीएगा' लेकर आ रहे हैं। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। विद्युत फिल्म में जिंदगी के साथ खेल खेलते दिखाई दे रहे हैं और उनके अपोजिट विलेन के किरदार में अर्जुन रामपाल ट्रेलर में आग बरसा रहे हैं।
दमदार डायलॉग से टीजर की शुरुआत
टीजर की शुरुआत विद्युत की आवाज से होती है, 'जिंदगी तो साला सबके साथईच खेलती है, लेकिन असली प्लेयर वहीईच है, जो जिंदगी के साथ खेले। इस खेल का सिर्फ एक रूल है- 'जीतेगा तो जिएगा... डर नहीं, डेरिंग से खेलता हूं और दिमाग से थोड़ा'।
विद्युत के एक्शन ने उड़ाए होश
पूरे टीजर में विद्युत जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आते हैं। फिर चाहे स्केटिंग में फाइट सीन हो या माउंटेन क्लाइंबिंग का थ्रिल या फिर चलती ट्रेन के साथ कोई स्टंट या फिर हवा में साइकिल के साथ स्टंट। सारे सीन्स आपका दिल जीत लेंगे। टीजर में जबरदस्त एक्शन बखूबी देखने को मिल रहा है।





















