Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़:विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, स्मृति नगर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश हो सका।
विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुर्ग के नेहरू नगर क्षेत्र स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मकान में चल रहे अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान एक महिला संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस की छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

    बता दें कि पुलिस को 10 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि-विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान की संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) और एक ग्राहक अमन शेख (25) को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मौके से आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक मकान में पैसों के लालच में वेश्यावृत्ति का संचालन किया जा रहा था।

    ये भी पढ़ें: कलेक्टर से जुड़े फार्महाउस पर जुआ का भंडाफोड़: पुलिस की दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार

    छापेमारी में मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और नकद बरामद की है। इन सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts