विदिशा:अमृत भारत स्टेशन योजना तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ
विदिशा। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के विदिशा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप में विकसित होकर यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।
आधुनिक वास्तुशिल्प, अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं
दिव्यांगजन अनुकूल अधोसंरचना से सुसज्जित यह स्टेशन अब क्षेत्र के विकास, पर्यटन एवं आधुनिक भारतीय रेलवे की नई पहचान के रूप में स्थापित होगा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह जुड़े और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित कर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है प्रधानमंत्री द्वारा विदिशा रेलवे स्टेशन के पुन्रविकास का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के 75 रेलवे स्टेशनों में 13 रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश के शामिल है जिनका उद्घाटन किया गया है।
भारत आधुनिक ट्रेन प्रारंभ करने की दिशा में आगे बढ़ रहा
विदिशा नगरी सांस्कृतिक आध्यात्मिकता का केंद्र है। आज अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों का भविष्य बदल रहा है। इन सुंदर और भव्य स्टेशनों का पुन्रविकास हुआ है। भारतीय रेल के बुनियादी ढांचे में तेज गति से क्रांतिकारी बदलाव प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आया है विदिशा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाना सहित वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। आधुनिक रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि भारत देश आधुनिक ट्रेन प्रारंभ करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केवल मध्य प्रदेश में 1 लाख करोड़ के कार्यालय रेलवे क्षेत्र में हुए हैंए आगे भी कार्य किए जाएंगे। विकास कार्यों में कोई पूर्व कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
ये भी पढ़ें: MP High Court: भोपाल-देवास रोड पर फास्टैग से ज्यादा टोल वसूली का मामला, हाईकोर्ट ने दिए ₹11 करोड़ लौटाने के आदेश
विदिशा के लिए सौभाग्य
कार्यक्रम को विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारे विदिशा का सौभाग्य है जो आज प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशन की इतनी बड़ी सौगात दे रहे हैं जहां आधुनिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं। उन्होंने विदेशी रेलवे स्टेशन के पुन्रविकास में किए गए विभिन्न कार्यों को रेखांकित किया। विदिशा रेलवे स्टेशन के लिए इतनी बड़ी सौगात के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष राम मोहन बघेल, महाराज सिंह दांगी, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश जादौन, विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा के अलावा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया, समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, रेलवे एडीआरएम अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थीगण, जनसमूह एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई।
Edited By: Sumit Shrivastava















