Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश में 8 करोड़ लोगों को मिलेगी एक लॉगिन से 500 सरकारी सेवाओं की सुविधा, गैस बुकिंग; नौकरी फॉर्म शामिल

मध्यप्रदेश में अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार के नए प्लेटफॉर्म जन परिचय मेरी पहचान से प्रदेश के करीब 500 सरकारी सेवाओं को जोड़ा जाएगा।
मध्यप्रदेश में 8 करोड़ लोगों को मिलेगी एक लॉगिन से 500 सरकारी सेवाओं की सुविधा, गैस बुकिंग; नौकरी फॉर्म शामिल
मध्यप्रदेश में 8 करोड़ लोगों को मिलेगी एक लॉगिन से 500 सरकारी सेवाओं की सुविधा

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से तैयार इस प्लेटफॉर्म से प्रदेश के करीब 8 करोड़ लोग जुड़ेंगे। इसे डिजीलॉकर से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकें और सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करना आसान हो।

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं

मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के नए प्लेटफॉर्म जन परिचय मेरी पहचान से प्रदेश के अलग-अलग विभागों की करीब 500 सेवाओं को जोड़ने जा रही है। इसके बाद लोगों को हर सरकारी योजना और सेवा के लिए अलग-अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही लॉगिन के जरिए विभिन्न विभागों की सेवाओं की जानकारी लेने के साथ उनका लाभ भी लिया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: PU Special : एमपी के निर्यातकों को विदेशी बाजार में मिलेगा मौका, 2028 तक 5 हजार कारोबारियों को FTA का लाभ दिलाने का लक्ष्य

8 करोड़ लोगों को जोड़ने की तैयारी

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से तैयार इस एप्लीकेशन से मध्यप्रदेश के करीब 8 करोड़ लोगों को जोड़ने की योजना है। इस पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आय प्रमाण पत्र सहित अलग-अलग विभागों की सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

डिजीलॉकर से सीधे एक्सेस होंगे जरूरी दस्तावेज

इस प्लेटफॉर्म को डिजीलॉकर से जोड़ा जा रहा है, जिससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेज सीधे एक्सेस किए जा सकेंगे। संबंधित सेवा के लिए आवेदन करते समय दस्तावेजों को अटैच कर फॉर्म जमा किया जा सकेगा। इसके बाद निर्धारित समय सीमा में संबंधित दस्तावेज तैयार हो जाएगा।

मोबाइल नंबर और OTP से होगा लॉगिन

इस पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है। लोगों को आईडी और पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP आएगा। इसे डालते ही पोर्टल खुल जाएगा। इससे पासवर्ड भूलने या उसे दोबारा रीसेट कराने की परेशानी भी नहीं होगी।

Breaking News

बार-बार नहीं भरनी होगी व्यक्तिगत जानकारी

पोर्टल पर एक बार प्रोफाइल तैयार करने के बाद किसी भी सेवा के लिए आवेदन करते समय नाम, पिता का नाम और पता जैसी जानकारी बार-बार नहीं भरनी होगी। संबंधित सेवा की लिंक खोलते ही प्रोफाइल में दर्ज शुरुआती जानकारी अपने आप फॉर्म में भर जाएगी। इससे आवेदन करते समय जानकारी दर्ज करने में होने वाली गलतियों की आशंका भी कम होगी।

केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के लिए कर सकेंगे आवेदन

जन परिचय मेरी पहचान प्लेटफॉर्म के जरिए लोग मध्यप्रदेश सरकार के विभागों की सेवाओं के साथ केंद्र सरकार की सेवाओं के लिए भी फॉर्म जमा कर सकेंगे। एक ही प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल और दस्तावेज उपलब्ध होने से अलग-अलग सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को एक ही लॉगिन के जरिए ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts