Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदिशा : नटेरन में लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, पटवारी संदीप यादव 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विदिशा जिले के नटेरन में लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम ने रावणगांव के पटवारी संदीप यादव को उसके प्राइवेट ऑफिस में रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
Follow on Google News
नटेरन में पटवारी को गिरफ्तार करते हुए लोकायुक्त की टीम।

विदिशा। जिले की नटेरन तहसील में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने रावण गांव में कार्यरत एक पटवारी संदीप यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके ही प्राइवेट ऑफिस में गिरफ्तार किया है।

पारिवारिक भूमि के बंटवारे-नामंतरण के लिए मांगी घूस

जानकारी के अनुसार, रावण एवं वर्तमान पता विदिशा निवासी प्रमोद धाकड़ से आरोपी पटवारी संदीप यादव ने पारिवारिक भूमि के बंटवारे, नामांतरण एवं फौती प्रकरण में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में जाकर लिखित 6 जुलाई को शिकायत की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने इस शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार को नटेरन तहसील  मुख्यालय के पीछे निजी ऑफिस में ट्रैप कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: MP News: गिरीश कुशवाहा बने रायसेन जिले के लोक अभियोजक, विधि विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश

जैसे ही रुपए लिए, गिरफ्तार कर लिया

लोकायुक्त टीम ने जैसे ही आरोपी पटवारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस भोपाल के घनश्याम सिंह मर्सकोले कामिद सिंह चौहान, रजनी तिवारी मुकेश चेतन राय आदि टीम के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: गुना में 17 लाख की सनसनीखेज लूट का 18 घंटे में खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, आंखों में तीखा स्प्रे डालकर व्यापारी से की थी लूट

Ram Tiwari
By Ram Tiwari

Latest Posts