Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जगदीप धनखड़ का ग्वालियर दौरा, जयविलास पैलेस भी जाएंगे उप राष्ट्रपति, यहां देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Follow on Google News
जगदीप धनखड़ का ग्वालियर दौरा, जयविलास पैलेस भी जाएंगे उप राष्ट्रपति, यहां देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
ग्वालियर। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यक्रम स्थलों के दो किलोमीटर की परिधि में नो फ्लाई जोन घोषित किया है। उप राष्ट्रपति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्वालियर में रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री शाम को तानसेन समारोह में शामिल होंगे।

जयविलास पैलेस में करेंगे शाही भोज

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उप राष्ट्रपति धनखड़ रविवार को वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल ग्वालियर पहुंचेंगे। वे ग्वालियर प्रवास के दौरान महाराज बाड़ा पर जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन कार्यक्रम और जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ‘जयविलास पैलेस' भी जाएंगे। जहां वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शाही भोज में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सीएम भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में युवा संवाद, भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्वालियर दुर्ग पर समवेत वाद्य यंत्र प्रस्तुति कार्यक्रम में भाग लेंगे और तानसेन समारोह का उद्घाटन करेंगे।

नो फ्लाई जोन घोषित

ग्वालियर प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर एसपी धर्मवीर सिंह ने महाराजपुरा विमानतल, जियो साइंस म्यूजियम महाराज बाड़ा, जीवाजी विश्वविद्यालय और जयविलास पैलेस परिसर के दो किलोमीटर के दायरे में नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इन सभी स्थानों पर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट उड़ाना प्रतिबंधित रहेंगे। यह आदेश 15 दिसंबर को सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक प्रभावशील रहेगा।

उप राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सुबह 10.55 : उप राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान द्वारा ग्वालियर एयरबेस पहुंचेंगे।
  • सुबह 11.25 : महाराज बाड़ा पहुंचकर नेशनल जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
  • सुबह 11.45 : जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • दोपहर 1.00 : जयविलास पैलेस में भ्रमण करेंगे।
  • दोपहर 2.30 : एयरबेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts