Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस चुनाव में हारे मंत्रियों के आलीशान बंगलों पर दिग्गज विधायकों की नजर

डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी के बंगले वेल फर्निश्ड
Follow on Google News
इस चुनाव में हारे मंत्रियों के आलीशान बंगलों पर दिग्गज विधायकों की नजर

भोपाल। विधानसभा चुनाव में हारे मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के बंगलों पर जीतकर आए नए विधायकों की नजर है। दरअसल मंत्रियों ने बंगलों को सजाने-संवारने और उन्हें लग्जीरियस बनाने में पिछले पांच- दस वर्षों में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। अगर हम पॉपलुर बंगले की बात करें तो डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर सबसे ज्यादा विधायकों की नजर है। इनके बंगले के सामने पार्क भी है और पार्किंग के लिए काफी स्पेस भी। इसे अलावा महेंद्र सिंह सिसौदिया, जीतू पटवारी और इमरती देवी के बंगलों पर भी नवागत विधायकों की नजर है।

विस चुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्र सहित दो दर्जन मंत्री और पूर्व मंत्री, नेता प्रतिपक्ष चुनाव हार गए हैं। अब सरकार इनका बंगलों को खाली कराएगी। क्योंकि सरकार को नए मंत्रियों और विधायकों को बंगला देना होगा। इसके अलावा कुछ विधायकों को भी बड़े बंगले देना होगा। ज्यादातर मंत्रियों के बंगले 74 बंगलों और चार इमली में हैं। जबज ब ये बंगले नए मंत्री को आवंटित हुए तब-तब लाखों रुपए खर्च कर इनका रेनोवेशन किया। विधानसभा चुनाव हारने वालों में कई मंत्री और नेता प्रतिपक्ष हैं । इनके बंगलों को लेकर अब राज्य सरकार फैसला करेगी कि किससे कब आवास खाली कराना है।

मनपसंद बंगला लेने पथरिया विधायक ने किया था हंगामा

मनपसंद बंगला लेने को लेकर पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक रामबाई ने हंगामा किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास यह मामला पहुंचने के बाद उन्होंने रामबाई को उनके पसंदीदा बंगला आवंटित किया था। वहीं छतरपुर से पहली बार के चुनाव जीते आलोक चतुर्वेदी ने बी टाइप का बंगला सरकार से आवंटित कराया था।

विधानसभा सचिवालय लिखेगा पत्र

मप्र विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाले 6 विधायकों ने आवास खाली कर दिए हैं। इन्हें विधानसभा सचिवालय ने आवास खाली करने का आग्रह किया था। अब विस चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के जो विधायक चुनाव हार गए हैं, अब उन्हें भी विस सचिवालय आवास खाली करने के लिए पत्र लिखेगा। चुनाव हारने वाले विधायकों की संख्या 90 है, जिसमें से 60 कांग्रेस के हैं। इनसे भी आने वाले दिनों में आवास खाली करने के लिए पत्राचार होगा।

इनके बंगलों पर नजर

  • गृह मंत्री - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
  • कृषि मंत्री - कमल पटेल
  • पंचायत मंत्री- महेंद्र सिसौदिया
  • पशुपालन- प्रेम सिंह पटेल
  • सहकारिता- अरविंद सिंह भदौरिया
  • विधायक- राजवर्धन दत्तीगांव
  • पूर्व मंत्री- गौरीशंकर बिसेन
  • उद्यानिकी- भारत कुशवाह
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री- रामखेलावन पटेल
  • आयुष मंत्री- राम किशारे कांवरे
  • राज्य मंत्री -सुरेश धाकड़

कांग्रेसियों के आवास होंगे खाली

  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
  • कुणाल चौधरी कालापीपल,
  • नारायण पटेल मांधाता,
  • सुरेंद्र सिंह शेरा बुरहानपुर
  • डॉ विजय लक्ष्मी साधो महेश्वरा
  • रवि जोशी खरगोन
  • सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ
  • जीतू पटवारी राऊ
  • संजय शुक्ला इंदौर 1
  • तरुण भनोत जबलपुर
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts