Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पशुपतिनाथ की शरण में VD शर्मा: बोले- बीजेपी का एक बूथ अध्यक्ष भी बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने मंदसौर पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का रविवार सुबह आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पहले वीडी शर्मा पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। ये भी पढ़ें: राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बैठक में की चर्चा; बोले- सिकल सेल रोग रोकथाम प्रयासों की प्रतिमाह की जाए समीक्षा https://twitter.com/BJP4MP/status/1480058964318380034

पूरा जनमानस प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है

मंदसौर में मीडिया से चर्चा में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन आज सशक्त बना है। पांचों चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री के प्रति पूरे देश की जो भावना है, पूरा जनमानस प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। हर गरीब का जीवन बदलने का कार्य देश में हो रहा है। व्यापक समर्थन मोदी को इस देश की जनता का है। ये भी पढ़ें: ओलावृष्टि के नुकसान का होगा आकलन; CM शिवराज बोले- किसानों को राहत राशि के साथ मिलेगा फसल बीमा का लाभ

कांग्रेस देश में अपना अस्तित्व खो चुकी

विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है। कांग्रेस तो अब केवल अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करती है। आज कांग्रेस अस्तित्व खो रही है तो उसका जो नेतृत्व है आज वही देश में अप्रासंगिक हो गया है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। ये भी पढ़ें: सांसद खेल महोत्सव स्थगित: कोरोना संक्रमण को लेकर सांसद राकेश सिंह ने किया एलान

मंदसौर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंदसौर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, श्रद्धेय कुशाभाऊ जी ने केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा को मजबूत राजनैतिक दल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जन्मशताब्दी वर्ष में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को डिजिटल बनाने का संकल्प लिया है।

रतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है: शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बोले, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां का एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता भविष्य में देश, प्रदेश, जिले व मंडल का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकता है। ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से की भेंट, बोले- ओंकारेश्वर में लगेगी जगतगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts