Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाराणसी से मुंबई जा रहे विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर भी नहीं बची जान

Follow on Google News
वाराणसी से मुंबई जा रहे विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर भी नहीं बची जान
भोपाल। वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद गुरुवार को विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने के बावजूद यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ्लाइट में अचानक बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकासा एयरलाइंस के विमान ने सुबह 9:50 बजे के बीच वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। शेड्यूल के हिसाब से उसे दोपहर 1 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन इसी बीच विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को विमान में ही प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। विमान के क्रू स्टाफ ने एटीसी से संपर्क किया। स्थिति बताते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग होती ही पहुंची मेडिकल टीम

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने बताया कि अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग आज सुबह करीब 11:30 बजे हुई थी। विमान भोपाल में उतरा और तत्काल मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने यात्री की जांच की, लेकिन तब तक उसने मौत हो चुकी था। मृतक का नाम दशरथ गिरी (82) बताया जा रहा है। जिन्हें इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे। आशंका है कि मरीज को हार्ट अटैक आ गया होगा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 183 पैसेंजर्स मौजूद थे। ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर आजाद हुए कैदी, भोपाल केंद्रीय जेल से एक महिला समेत 15 बंदी हुए रिहा, अच्छे आचरण का मिला फायदा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts