Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वंदे भारत के वड़े में निकला लोहे का बड़ा बोल्ट, यात्री ने शेयर किया वीडियो; IRCTC ने लिया एक्शन

बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन में यात्री के वड़े से लोहे का बोल्ट निकला। वीडियो वायरल होने के बाद IRCTC ने खेद जताते हुए सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई की।
वंदे भारत के वड़े में निकला लोहे का बड़ा बोल्ट, यात्री ने शेयर किया वीडियो; IRCTC ने लिया एक्शन
वंदे भारत के वड़े में निकला लोहे का बड़ा बोल्ट

सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत में सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाओं और खाने की अच्छी गुणवत्ता की उम्मीद रहती है। लेकिन बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री को नाश्ते में दिए गए वड़े के अंदर लोहे का बड़ा बोल्ट मिला। यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद रेलवे में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे।

X Post

वड़े के अंदर मिला मेटल का बोल्ट

जानकारी के मुताबिक, एक्स यूजर समर्थ कोडियाल ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में प्लेट पर वड़े के टूटे हुए दो टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। इनके पास ही लोहे का एक बड़ा बोल्ट रखा नजर आता है। यात्री ने वीडियो में ट्रेन के अंदर का माहौल भी रिकॉर्ड किया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना वंदे भारत के सफर के दौरान हुई। समर्थ कोडियाल ने पोस्ट में बताया कि बेंगलुरु से बेलगावी जाते समय ट्रेन में परोसे गए वड़े के अंदर बड़ा बोल्ट मिला। उन्होंने इसे खाने की गुणवत्ता से जुड़ी गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

Featured News

वीडियो वायरल होने पर IRCTC ने दिया जवाब

यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने रेलवे में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। कई लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई जबकि कुछ ने मजेदार अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी। मामले पर IRCTC ने भी प्रतिक्रिया दी। संस्था ने यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और बताया कि संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts