Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटाए घाट मेले में लेजर शो का जलवा, रंग-बिरंगी रोशनी ने बांधा समां; देखने उमड़ी भीड़

कटनी के ऐतिहासिक कटाए घाट मेले में लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक तकनीक के इस आयोजन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
कटाए घाट मेले में लेजर शो का जलवा, रंग-बिरंगी रोशनी ने बांधा समां; देखने उमड़ी भीड़
कटाए घाट मेले में लेजर शो का जलवा

कटनी। शहर के ऐतिहासिक कटाए घाट मेले में आयोजित भव्य लेजर शो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पारंपरिक मेले में आधुनिक तकनीक और रंग-बिरंगी रोशनी के अनूठे संगम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। शाम ढलते ही कटाए घाट परिसर लेजर बीम और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। इस नजारे को देखने के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लेजर शो का आनंद लिया।

लेजर शो देखने दूर-दराज से पहुंचे लोग

मेले की रौनक और भव्यता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष शो को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। घाट और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने से मेले का माहौल उत्सवमय हो गया। लेजर शो के जरिए आसमान और परिसर में उकेरी गई आकर्षक आकृतियों तथा रोशनी के संयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग देर तक इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

कटनी में मैरिज गार्डन संचालकों को पुलिस की सख्त हिदायत, सड़क पर पार्किंग और रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक

नगर निगम अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

लेजर शो के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मेयर इन काउंसिल (MIC) सदस्य रमेश सोनी और सुभाष साहू भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद शशिकांत तिवारी, सुमित्रा रावत और प्रभा गुप्ता तथा नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर मेले की गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Featured News

मेले के आकर्षण को नई पहचान दे रहे आयोजन

समारोह में समाजसेवी राजू शर्मा और राजू जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के साथ लेजर शो की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के नवाचार और सांस्कृतिक-मनोरंजक आयोजन मेले के आकर्षण को नई ऊंचाई देते हैं। इससे शहरवासियों को मनोरंजन के साथ एक बेहतर माहौल मिलता है। मेले के समापन और आगामी आयोजनों को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts