Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रवीण तोगड़िया बोले- जब प्रधानमंत्री बनूंगा, तब भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
प्रवीण तोगड़िया बोले- जब प्रधानमंत्री बनूंगा, तब भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र
प्रवीण तोगड़िया बोले- जब प्रधानमंत्री बनूंगा, तब भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

कटनी। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि भारत हिंदू राष्ट्र कब बनेगा। इस पर तोगड़िया ने जवाब दिया कि जब वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, तब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उनके इस बयान की कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा होती रही।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम में हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय (संजू) शर्मा और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रवीण तोगड़िया का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, उत्तम शर्मा सहित कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

भारत हिंदू राष्ट्र कब बनेगा? पत्रकारों ने पूछा सवाल

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने प्रवीण तोगड़िया से सवाल किया कि वह देशभर में हिंदुओं को जागरूक और संगठित करने का काम कर रहे हैं, तो आखिर भारत हिंदू राष्ट्र कब बनेगा? इस सवाल पर उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया और कहा, जब प्रवीण तोगड़िया भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, तब हिंदू राष्ट्र बनेगा।

तोगड़िया के बयान की कार्यक्रम में हुई चर्चा

हिंदू राष्ट्र को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रवीण तोगड़िया का यह जवाब कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उनके बयान ने आयोजन के दौरान खासा ध्यान आकर्षित किया और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी इसकी चर्चा होती रही।

ये भी पढ़ें: सीहोर की सीवन नदी से जलकुंभी और पुरानी प्रतिमाएं हटाईं, 30% सफाई पूरी; लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

बरही आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रवीण तोगड़िया के बरही पहुंचने पर हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगर के लोग शामिल हुए। स्वागत-सम्मान के साथ आयोजन में हिंदुत्व, संगठन और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts