Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने दिया इस्तीफा!गंभीर ने चुनाव किया था, अब IPL में इस टीम से जुड़ेंगे

टेन डोशेट के कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी गंवा बैठी थी।
गंभीर ने चुनाव किया था, अब IPL में इस टीम से जुड़ेंगे
रियान टेन डोशेट ने बीसीसीआई को सौंपा इस्तीफा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट हेड कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी इंग्लैंड टूर के दौरान ही BCCI को दे दी थी। ESPN के अनुसार, अब टेन डोशेट आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टॉफ से दोबारा जुड़ेंगे। इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम टी-20 और वन-डे सीरीज हार गई थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड ने पहली बार 2-0 से हराया था। 

गौतम गंभीर के साथ टीम में आए थे

भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच टेन डोशेट IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से दोबारा जुड़ने की तैयारी में है। इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम टी-20 और वन-डे सीरीज हार गई थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड ने पहली बार 2-0 से मात दी थी। नीदरलैंड टीम के पूर्व कप्तान टेन डोशेट साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर सपोर्ट स्टॉफ में शामिल हुए थे। खास बात है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने ही उनका सिलेक्शन किया था। फिलहाल भारतीय टीम के लिए वह बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों ही विभागों में जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

Featured News

कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

टेन डोशेट के कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी गंवा बैठी थी। जबकि घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड (3-0) और साउथ अफ्रीका (2-0) से टेस्ट सीरीज गंवाई। 

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनकड़ ने जीता गोल्ड मेडल, ट्रेनिंग के लिए बेच दिया था घर

KKR से क्या है कनेक्शन

टेन डोशेट का आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से पुराना नाता रहा है। बतौर खिलाड़ी उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को IPL खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद साल 2022 में वह फील्डिंग कोच बने और 2024 तक कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए। अब खबरें हैं कि वह एक बार फिर KKR में वापसी को तैयार है। जहां उनकी जोड़ी अभिषेक नायर के साथ एक बार फिर एक्शन में दिखेगी। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts