Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

13 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर 31 अक्टूबर-1 नवंबर 2026 को इंडियन रेसिंग फेस्टिवल, FIA-लेवल रेसिंग की वापसी

चेन्नई में दो रेस जीतने वाले लुविवे सम्बुडला टॉप पर, एरिस किरियाकू 117 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर, आरोन मेहता इंडियन F4 हिस्ट्री के सबसे युवा विनर।
13 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर 31 अक्टूबर-1 नवंबर 2026 को इंडियन रेसिंग फेस्टिवल, FIA-लेवल रेसिंग की वापसी
इंडियन रेसिंग फेस्टिवल होगा ग्रेटर नोएडा में।

ग्रेटर नोएडा। चेन्नई में एक शानदार वीकेंड के बाद, F4 इंडियन चैंपियनशिप के लीडर लुविवे सम्बुडला अब ग्रेटर नोएडा जा रहे हैं, जहां इंडियन रेसिंग लीग (IRL) अपने 2026 सीजन के दूसरे राउंड के लिए तैयारी कर रही है। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (IRF) 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में होगा। इसमें F4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग (IRL) एक साथ देखने को मिलेंगी।

ऐतिहासिक मौका होगा यह आयोजन

आयोजकों के मुताबिक, ये एक ऐतिहासिक मौका होगा क्योंकि 13 साल बाद इस 5.125 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर फिर से FIA-लेवल की रेसिंग होगी। लुविवे सम्बुडला इस चैंपियनशिप में सबसे आगे हैं, क्योंकि उन्होंने चेन्नई लेग में दो रेस जीती हैं। वहीं, IRL अपने दूसरे राउंड में एंट्री कर रही है, जिसमें अलग-अलग शहरों की छह टीमें अहम पॉइंट्स के लिए फाइट करेंगी।

खास फीचर्स

  • रेस की तारीखें: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
  • स्थान: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा
  • चैंपियनशिप: F4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग
  • F4 पॉइंट्स लीडर: लुविवे सम्बुडला (राउंड 3 के बाद 138 पॉइंट्स के साथ)
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी: एरिस किरियाकू (117 पॉइंट्स के साथ)
  • ऐतिहासिक परिणाम: आरोन मेहता भारतीय F4 इतिहास के सबसे युवा रेस विनर बने।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट एक बड़े रेसिंग वीकेंड के लिए तैयार

5.125 किलोमीटर लंबे बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 2011 से 2013 तक फॉर्मूला 1 इंडियन ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यहां 2023 में MotoGP भारत भी आयोजित की गई थी। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल कैलेंडर में इसकी वापसी से इंटरनेशनल लेवल की सर्किट रेसिंग से जुड़े इस वेन्यू पर अब दो चैंपियनशिप देखने को मिलेंगी। FIA-सर्टिफाइड F4 इंडिया चैंपियनशिप अपकमिंग ड्राइवर्स को अपनी सिंगल-सीटर रेसिंग स्किल्स को निखारने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देती है। वहीं, इंडियन रेसिंग लीग एक अलग कॉन्सेप्ट अपनाती है, जिसमें सिटी-बेस्ड फ्रेंचाइजी टीम स्ट्रक्चर का यूज होता है। ये इवेंट्स एक ही वीकेंड पर ऑर्गेनाइज किए जाते हैं, जिससे फैंस को एक ही जगह पर फोर-व्हील मोटरस्पोर्ट के अलग-अलग फॉर्मेट देखने को मिल जाते हैं। 

F4 चैंपियनशिप में संबुदला सबसे आगे

चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में शानदार परफॉर्मेंस के बाद गोवा एसेस JA रेसिंग के लुविवे संबुदला 138 पॉइंट्स के साथ राउंड 4 में एंट्री कर रहे हैं। ग्रिड पर छठे पोजीशन से स्टार्ट करते हुए, उन्होंने शुरुआती दो रेस जीतीं और आखिरी रेस में तीसरे नंबर पर रहे। इस तरह उन्हें किच्चाज किंग्स बेंगलुरु के एरिस किरियाकोउ पर 21 पॉइंट्स की लीड मिल गई है। स्पीड डेमन्स दिल्ली के नीतियिसो माबुंडा ने भी कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस दिखाया और तीनों रेस में दूसरे नंबर पर रहे। ओपनिंग रेस में ग्रिड पर 10वें पोजीशन से सेकंड पोजीशन तक पहुंचना, इस वीकेंड के बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक था। कोलकाता रॉयल टाइगर्स के आरोन मेहता ने पोल पोजीशन से तीसरी रेस जीतकर कॉम्पिटिशन को और एक्साइटिंग बना दिया। उन्होंने माबुंडा को महज 0.546 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़कर जीत हासिल की। चैंपियनशिप रिजल्ट्स के अनुसार, उस समय 15 साल, 6 महीने और 6 दिन के आरोन मेहता, इंडियन F4 हिस्ट्री के सबसे कम उम्र के रेस विनर बन गए हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts