Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तरकाशी टनल हादसा Update : 55 घंटे से सुरंग में फंसी हैं 40 जिंदगियां... रेस्क्यू के दौरान धंस रहा टनल, अब स्टील पाइप डालकर निकाला जाएगा

उत्तरकाशी टनल हादसा Update : 55 घंटे से सुरंग में फंसी हैं 40 जिंदगियां... रेस्क्यू के दौरान धंस रहा टनल, अब स्टील पाइप डालकर निकाला जाएगा
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले 55 घंटे से 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ​​​​ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। वहीं अब मजदूरों तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक जैक और ऑगर ड्रिलिंग मशीन की मदद से 900MM यानी 35 इंच के डायमीटर का स्टील पाइप टनल के अंदर डाला जाएगा।

क्यों डाला जा रहा है पाइप

ऊपर से लगातार गिरने वाली ढीली मिट्टी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट पैदा कर रही है। मलबे को रोकने और फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचने के लिए पाइप डाला जा रहा है। मशीन खुदाई कर पाइप डालने का रास्ता बनाएगी। इसमें भी 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है।

कैसे हुआ हादसा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर की सुबह 4 बजे एक निर्माणाधीन टनल धंस गई थी। NDRF के असिस्टेंट कमांडर करमवीर सिंह के मुताबिक, साढ़े 4 किलोमीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी इस टनल के स्टार्टिंग पॉइंट से 200 मीटर तक प्लास्टर किया गया था। उससे आगे कोई प्लास्टर नहीं था, जिसकी वजह से हादसा हो गया। चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ​​​​ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL), NDRF, SDRF, ITBP, BRO और नेशनल हाईवे की 200 से ज्यादा लोगों की टीम कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।

पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया जा रहा खाना-पानी

उत्तरकाशी के CO प्रशांत कुमार के मुताबिक, सुरंग में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन और खाना-पानी पहुंचाया जा रहा है। टनल में जिन राज्यों के मजदूर फंसे हैं उनमें बिहार के 4, उत्तराखंड के 2, बंगाल के 3, यूपी के 8, उड़ीसा के 5, झारखंड के 15, असम के 2 और हिमाचल प्रदेश का एक श्रमिक शामिल हैं।

घटना की जांच के लिए कमेटी गठित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर हाईलेबल मीटिंग की। धामी ने बताया- हम रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय की ओर से भी घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा घटना की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी ने आज जांच शुरू भी कर दी है। ये भी पढ़ें-  उत्तरकाशी टनल हादसा Update : 24 घंटे से फंसे हैं 40 मजदूर, सुराख से ऑक्सीजन… पाइप से भेजा जा रहा खाना
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts