Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मोबाइल चलाया तो आंखें चली जाएंगी!’ बच्चों को डराने का वीडियो वायरल, स्कूल पर जांच के आदेश

उत्तराखंड के खटीमा में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए स्कूल में कराई गई डरावनी एक्टिविटी का वीडियो वायरल हो गया। बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधकर उसकी आंखें निकालने की बात कही गई, जिसके बाद बच्चे रोने लगे। मामले का प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
‘मोबाइल चलाया तो आंखें चली जाएंगी!’ बच्चों को डराने का वीडियो वायरल, स्कूल पर जांच के आदेश

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए स्कूल में कराई गई एक एक्टिविटी विवादों में आ गई है। खटीमा के बिरिया मझोला स्थित आदर्श इंडिया मोंटेसरी स्कूल में बच्चों को मोबाइल के नुकसान समझाने के लिए ऐसी गतिविधि कराई गई, जिसमें एक बच्चे की आंखों पर रंग लगाकर पट्टी बांधी गई। इसके बाद बच्चों से कहा गया कि ज्यादा मोबाइल चलाने की वजह से डॉक्टर ने उसकी दोनों आंखें निकाल दी हैं।

आंखें निकालने की बात सुनकर रोने लगे बच्चे

यह बात सुनते ही कई बच्चे डर गए और रोने-चिल्लाने लगे। वीडियो में बच्चे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे अब कभी मोबाइल नहीं चलाएंगे। इस दौरान शिक्षिका बच्चों से मोबाइल चलाने के लिए कहती दिखाई देती हैं, लेकिन बच्चे लगातार इसका विरोध करते रहे।

स्कूल की ओर से यह गतिविधि बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम, गेमिंग और सोशल मीडिया की आदत को कम करने के उद्देश्य से कराई गई थी। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। हालांकि, गतिविधि के दौरान बच्चे काफी डर गए और भावुक हो गए।

Breaking News

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान

बच्चों की इस गतिविधि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। उधम सिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खटीमा के एसडीएम तुषार सैनी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के साथ डरावनी गतिविधि कराई गई, जिससे उनके बीच भय का माहौल बना। बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया है। प्रशासन के मुताबिक, मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts