Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर:LoC के पास बड़ा धमाका, माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास माइन विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सेना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सतर्क हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
LoC के पास बड़ा धमाका, माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल
LoC के पास बड़ा धमाका, माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल

उरी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकी के पास हुए माइन धमाके में दो सैनिक घायल हुए हैं। घटना के बाद सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों को लेकर भी सुरक्षा बल पहले से अलर्ट पर हैं। ऐसे में सीमा क्षेत्रों में निगरानी और तलाशी अभियान लगातार जारी है।

राष्ट्रीय राइफल्स की अपर गढ़ फॉरवर्ड में हुआ माइन विस्फोट

यह घटना कमलकोट सब-सेक्टर में 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत तैनात 8 राष्ट्रीय राइफल्स की अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के पास हुई। ड्यूटी के दौरान अचानक हुए माइन विस्फोट में दो जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सेना की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत कार्य शुरू किया।

अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, SC के ऑर्डर पर जताई चिंता

घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी

घायल सैनिकों को पहले घटनास्थल से सुरक्षित निकाला गया और फिर एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस हॉस्पिटल भेजा गया। घायल जवानों की पहचान दफादार विजय कुमार और नायक शरणपा अंगारी के रूप में हुई है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Breaking News

धमाके के कारणों की जांच में जुटी एजेंसियां

सेना और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि माइन विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। घटनास्थल की घेराबंदी कर तकनीकी टीमों की मदद से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ट्रंप से मुलाकात के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे जेलेंस्की- पुतिन : युद्ध खत्म करने पर होगी चर्चा, जानिए चर्चा का क्या है महत्व

सीमा पर पहले से बढ़ी हुई है सतर्कता

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब सांबा और राजौरी के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए। आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भी सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts