PlayBreaking News

एक फोन, दो WhatsApp अकाउंट !Meta का यूजर्स को बड़ा तोहफा

क्या आप भी एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट चलाना चाहते हैं? अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के यह संभव है। जानिए दूसरा अकाउंट जोड़ने का आसान तरीका, किन नियमों का रखना होगा ध्यान और कौन-सी गलती आपके अकाउंट पर भारी पड़ सकती है।
Follow on Google News
Meta का यूजर्स को बड़ा तोहफा
Whatsapp यूजर्स के लिए मेटा ने एक शानदार तोहफा दिया है, जिसके बाद अब आप एक ही फोन पर दो वॉट्सऐप अकाउंट आसानी से चला पाएंगे।

अगर आप पर्सनल और ऑफिस के लिए अलग-अलग WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो अब दो फोन रखने की जरूरत नहीं है। WhatsApp ने अपने Multiple Account फीचर के जरिए यूजर्स को एक ही मोबाइल में दो अलग-अलग अकाउंट चलाने की सुविधा दे दी है। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप या WhatsApp Business की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, दूसरा अकाउंट जोड़ने के लिए अलग मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट कैसे करें सेटअप?

WhatsApp में दूसरा अकाउंट जोड़ने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें। इसके बाद Settings में जाएं और अपने प्रोफाइल के पास दिख रहे डाउन एरो पर टैप करें। यहां Add Account का विकल्प मिलेगा। अब दूसरे मोबाइल नंबर से नया अकाउंट रजिस्टर करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही दोनों अकाउंट एक ही WhatsApp ऐप में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर आप आसानी से दोनों अकाउंट के बीच स्विच भी कर सकते हैं।

दूसरा अकाउंट जोड़ने के लिए क्या जरूरी है?

WhatsApp के अनुसार, हर अकाउंट केवल एक मोबाइल नंबर से ही वेरिफाई किया जा सकता है। यानी एक ही अकाउंट में दो नंबर जोड़ने का विकल्प नहीं है। अगर दूसरा अकाउंट बनाना है, तो उसके लिए अलग मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। सेकेंडरी अकाउंट केवल मोबाइल डिवाइस से ही बनाया जा सकता है और अकाउंट बदलने की सुविधा भी फिलहाल सिर्फ मोबाइल पर उपलब्ध है।

दोनों अकाउंट की सेटिंग्स रहेंगी अलग

यूजर्स दोनों अकाउंट के लिए अलग-अलग प्रोफाइल फोटो, About, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स रख सकते हैं। अगर एक अकाउंट इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तब भी उस पर आने वाले मैसेज और कॉल की नोटिफिकेशन मिलती रहेगी। मैसेज देखने के लिए केवल संबंधित अकाउंट पर स्विच करना होगा।

Breaking News

नए फोन में बिना SMS के भी होगा वेरिफिकेशन

WhatsApp ने अकाउंट वेरिफिकेशन को भी आसान बनाया है। यदि आपका नंबर पात्र है, तो नए फोन में लॉग-इन करते समय पुराने फोन पर एक Push Notification आएगा, जिसमें मिलने वाला 6 अंकों का कोड दर्ज कर अकाउंट वेरिफाई किया जा सकेगा। अगर यह विकल्प उपलब्ध नहीं होगा, तो SMS के जरिए OTP भेजा जाएगा।

बार-बार डिवाइस बदलने पर हो सकती है परेशानी

WhatsApp ने चेतावनी दी है कि यदि कोई यूजर बार-बार अलग-अलग फोन और नंबर पर अकाउंट बदलने या वेरिफाई करने की कोशिश करता है, तो कुछ समय के लिए उसका अकाउंट दोबारा वेरिफाई होने से रोका जा सकता है। इसलिए कंपनी ने बार-बार डिवाइस स्विच करने से बचने की सलाह दी है।

रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! क्या भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? अमेरिका के नए बिल ने बढ़ाई चिंता

किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह फीचर?

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो एक नंबर निजी काम और दूसरा नंबर ऑफिस या बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं। अब दोनों अकाउंट एक ही ऐप में आसानी से मैनेज किए जा सकते हैं, जिससे अलग-अलग ऐप या दो फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts