Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनभद्र में मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा :टीला ढहने से कई लोग दबे, 3 महिलाओं की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला में म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढह गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से बचाव कार्य जारी है।
Follow on Google News
टीला ढहने से कई लोग दबे, 3 महिलाओं की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला (ढीहा) अचानक ढह गया, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए।

    कैसे हुआ हादसा?

    ग्रामीण इलाकों में सफेद मिट्टी का इस्तेमाल आम है। इसी मिट्टी को लाने के लिए कुछ महिलाएं और बच्चे जंगल में गए थे। मिट्टी खोदते-खोदते वे सुरंग बनाकर टीले के काफी नीचे चले गए। इसी दौरान अचानक टीला ढह गया और अंदर काम कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं।

    जेसीबी मशीन की मदद से बचाव कार्य जारी

    घटना के बाद साथ मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबा हटाकर लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से भी बचाव कार्य किया गया।

    मृतकों की हुई पहचान

    काफी मशक्कत के बाद मलबे से तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया और म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान-

    • सदिकुनिषा (35), निवासी बडहोर, थाना बभनी
    • अमीषा खातून (35), निवासी किरवानी
    • सीता (30), निवासी किरवानी के रूप में हुई है।

    हादसे में एक अन्य महिला फूलकुमारी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं, मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य अब भी जारी है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts