Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी के जौनपुर में कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत, महाकुंभ से स्नान करके वापस लौट रहे थे

Follow on Google News
यूपी के जौनपुर में कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत, महाकुंभ से स्नान करके वापस लौट रहे थे
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और एक रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की यह घटना है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

महाकुंभ में स्नान कर कार से अपने घर लौट रहे थे

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि महराजगंज जिले के समदेऊआ थाना क्षेत्र में स्थित धनहानायक गांव के निवासी संजय सिंह (45), उनकी पत्नी विद्यावती (43), महेश तिवारी (52) और उनकी पत्नी किरण देवी (47) गोरखपुर जिले के खोरावर गांव निवासी बिंदु सिंह (40) और गोरखपुर के ही झगहा गांव निवासी विमला देवी (50) प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर कार से अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की हुई पहचान

इस घटना में संजय सिंह, बिंदु सिंह और विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महेश तिवारी, विद्यावती सिंह तथा किरन देवी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन सभी को सतहरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बस चालक फरार

चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बस पर कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts