PlayBreaking News

ईंट से कुचलकर 4 बच्चों की हत्या :अंबेडकरनगर में सनसनीखेज वारदात, दूधवाले के शक से खुला राज

अम्बेडकरनगर में एक महिला पर अपने चार बच्चों की हत्या का आरोप लगा है। घर के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ मिले। घटना के बाद आरोपी मां फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मानसिक तनाव व प्रॉपर्टी विवाद को कारण मानकर सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Follow on Google News
अंबेडकरनगर में सनसनीखेज वारदात, दूधवाले के शक से खुला राज

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मीरानपुर मोहल्ले में एक महिला पर अपने ही चार मासूम बच्चों की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

ईंट से हमला कर बच्चों की हत्या का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने चारों बच्चों को ईंट से कुचलकर मार डाला। इसके बाद वह घर की बालकनी से कूदकर मौके से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

दूधवाले को हुआ शक

घटना का खुलासा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब दूधवाला घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने पड़ोसियों को बताया। दोपहर तक कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ASI ने लगाई फांसी : आखिरी कॉल मंगेतर को… फिर कमरे में जाकर उठाया कदम; पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

घर के अंदर मिला दर्दनाक मंजर

पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, तो नीचे के कमरे में चारों बच्चों के शव बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सभी शव एक-दूसरे के पास थे। मृत बच्चों की पहचान शफीक, सऊद, उमर और सादिया के रूप में हुई है।

घर पर नहीं मिली मां

घटना के समय बच्चों की मां घर पर नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद वह बालकनी से कूदकर भाग गई। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: दहेज विवाद या आत्महत्या? शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की हालत गंभीर, ICU में एडमिट; दोनों पक्षों के अलग दावे

सऊदी अरब में रहता है महिला का पति

जानकारी के अनुसार, महिला का पति पिछले डेढ़ साल से सऊदी अरब में काम कर रहा है और घर नहीं आया है। पुलिस को शक है कि महिला मानसिक तनाव में थी। साथ ही प्रॉपर्टी विवाद की बात भी सामने आ रही है, जिसे एक कारण माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्राची सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts