Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, 3 घायल

Follow on Google News
UP News : सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, 3 घायल
सीतापुरउत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। महमूदाबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के समूह में शामिल 17 वर्षीय एक लड़की की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना में समूह में शामिल तीन कांवड़ियों के घायल होने की भी जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

ASP प्रवीण रंजन ने बताया कि रविवार देर रात कांवड़ियों का एक समूह भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बाराबंकी जिले के बड्डूपुर स्थित भगौली तीर्थ जा रहा था। कांवड़िये जब जयरामपुर इलाके से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कांवड़िये-अरुण (15), संजना (17) और रजनी (18) घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कार बरामद, चालक हिरासत में

पुलिस ने कांवड़ियों के समूह को टक्कर मारने वाली कार बरामद कर ली है और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- सावन के तीसरे सोमवार पर हादसा : हाजीपुर में 9 श्रद्धालुओं की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया DJ, 15 सेकेंड तक चिपके रहे शव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts