Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोग घायल; कई एजेंसियां जांच में जुटीं

अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। कई संदिग्धों की ओर से की गई फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोग घायल; कई एजेंसियां जांच में जुटीं
अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग में 5 लोग घायल

क्वाड एनेक्सेस। अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में स्थित वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शनिवार तड़के गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई संदिग्धों ने कैंपस के पास फायरिंग की, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पूरे कैंपस में लॉकडाउन लगा दिया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैंपस डॉर्मिटरी के बाहर मिले घायल

यह घटना यूनिवर्सिटी के ‘क्वाड एनेक्सेस’ इलाके के पास हुई। पुलिस अधिकारियों को कैंपस की एक डॉर्मिटरी के बाहर पांच लोग गोली लगने से घायल हालत में मिले। पुलिस के अनुसार, अधिकारी रात करीब 1:30 बजे से कुछ समय पहले घटनास्थल पर पहुंचे। घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी में एक घायल की हालत बेहद गंभीर बताई गई थी। बाद में पुलिस ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर है। वहीं बाकी चार लोगों को ऐसी चोटें आई हैं, जिनसे फिलहाल उनकी जान को खतरा नहीं बताया गया है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि घायल लोग यूनिवर्सिटी के छात्र हैं या कैंपस से किसी अन्य रूप में जुड़े हुए हैं।

चीन के टैरिफ से बचने में मदद कर रहा भारत? अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप

कई संदिग्धों के शामिल होने का दावा

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना में कई संदिग्ध शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक संदिग्धों की संख्या, उनकी पहचान या उनके मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। घटना के बाद छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कैंपस में लॉकडाउन लगा दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे उस इलाके में जाने से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। आज करीब सुबह 9 बजे लॉकडाउन हटा दिया गया, लेकिन जांच जारी रहने के कारण कैंपस में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

कई एजेंसियां जांच में जुटीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ कई सुरक्षा एजेंसियां जांच में मदद कर रही हैं। काउंटी पुलिस के मुताबिक, ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (ATF) और हनोवर काउंटी शेरिफ ऑफिस की टीम भी जांच में शामिल है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और इसमें कौन लोग शामिल थे। घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा सकती है।

नए शैक्षणिक सत्र के बीच हुई घटना

गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अनुसार, छात्रों के लिए रेजिडेंस हॉल पहले ही खोल दिए गए थे और सोमवार से कक्षाएं शुरू होनी थीं। कई नए छात्रों ने यूनिवर्सिटी के ‘न्यू ट्रोजन एक्सपीरियंस’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। ऐसे समय में कैंपस के आसपास गोलीबारी की घटना ने छात्रों, अभिभावकों और यूनिवर्सिटी समुदाय की चिंता बढ़ा दी है।

पूर्व अधिकारी ने बताया बेहद दुखद

यूनिवर्सिटी के पूर्व डिस्टेंस एजुकेशन डायरेक्टर आर्थर फ्रिडरिच ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी पिछले कुछ सालों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के साथ अपनी ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है।  फ्रिडरिच ने कहा कि छात्रों के कैंपस लौटने और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के समय इस तरह की घटना बेहद दुखद है। उनके मुताबिक, ऐसी घटनाएं छात्रों के मन में डर पैदा कर सकती हैं और कुछ लोगों के लिए इस सदमे से बाहर निकलना आसान नहीं होता। उन्होंने गोलीबारी में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई।

ChatGPT पर पूछा ‘हत्या करने का तरीका’! फिर मां-भाई की मौत! अमेरिका में भारतीय मूल का अर्जन गिरफ्तार

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है पुलिस ने अभी तक संदिग्धों की पहचान और घटना के मकसद का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कैंपस के पास गोलीबारी क्यों हुई और इसके पीछे कौन लोग थे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts