Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कनाडा में गोल्डी बराड़ की तलाश तेज, मोस्ट वांटेड लिस्ट में पहले नंबर पर नाम; गिरफ्तारी में मदद पर मिलेगा करोड़ों रूपए का इनाम

अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने उसे देश के 25 सबसे ज्यादा वांटेड अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.62 करोड़ रूपए का इनाम मिलेगा।
कनाडा में गोल्डी बराड़ की तलाश तेज, मोस्ट वांटेड लिस्ट में पहले नंबर पर नाम; गिरफ्तारी में मदद पर मिलेगा करोड़ों रूपए का इनाम
कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़

ओटावा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कनाडा की पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। कनाडा के BOLO प्रोग्राम की नई सूची में उसे सबसे ऊपर रखा गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए बड़ा इनाम भी घोषित किया है। यह रकम 2.5 लाख कनाडाई डॉलर है, जो भारतीय रूपए में करीब 1.62 करोड़ होती है। कनाडा के साथ अमेरिकी जांच एजेंसियां भी उसकी तलाश कर रही हैं।

कनाडा की वांटेड लिस्ट में पहले नंबर पर गोल्डी

कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने 19 नवंबर 2026 को अपनी नई टॉप-25 सूची जारी की। इसमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को पहला स्थान दिया गया है। इस सूची में उन लोगों के नाम शामिल किए जाते हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। पुलिस के मुताबिक, गोल्डी बराड़ के बारे में ऐसी जानकारी देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.62 करोड़ रूपए तक का इनाम मिलेगा, जिससे कनाडा या अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी हो सके। यह इनाम 2 नवंबर 2027 तक उपलब्ध रहेगा। उसके साथ करनबीर सिंह की तलाश भी की जा रही है।

सुखदूल सिंह की हत्या के मामले में तलाश

कनाडा पुलिस को गोल्डी बराड़ की तलाश सितंबर 2023 में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या के मामले में है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2023 को विन्निपेग के हेजलटन ड्राइव इलाके में एक घर पर गोलीबारी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 39 साल के सुखदूल सिंह गिल मृत पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

ईरान पर अभी नहीं बरसेगा अमेरिका! ट्रंप ने सैन्य हमले को लेकर दिया बड़ा संकेत

गोल्डी और करनबीर के खिलाफ जारी हुआ वारंट

इस मामले में 23 फरवरी 2026 को गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगाने की मंजूरी दी गई थी। दोनों पर पहली श्रेणी की हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए। कनाडा पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि दोनों आरोपी खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में अगर किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो उन्हें खुद संपर्क करने के बजाय सीधे पुलिस को बताना चाहिए।

अमेरिका में भी FBI को गोल्डी की तलाश

गोल्डी बराड़ की तलाश सिर्फ कनाडा तक सीमित नहीं है। अमेरिका की जांच एजेंसी FBI भी उसकी तलाश कर रही है। दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मामले में आरोपी बनाया है। अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम घोषित किया गया है।

अमेरिका में लगातार ठप हुईं सेवाएं, ट्रंप ने साइबर सुरक्षा प्रमुख शॉन केर्नक्रॉस को पद से हटाया

 

कनाडा पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

विन्निपेग पुलिस के डिप्टी चीफ कैम मैककिड ने कहा कि कनाडा में इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस ने गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के बारे में जानकारी देने के लिए फोन नंबर 431-334-9160 जारी किया है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts