Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप G20 समिट से बाहर हुए :गोरों पर अत्याचार को बताई वजह

चीन, अमेरिका और रूस के अलावा अर्जेंटीना, नाइजीरिया और मेक्सिको के राष्ट्रपति ने भी अपनी यात्रा रद्द की है।
Follow on Google News
गोरों पर अत्याचार को बताई वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जोहान्सबर्ग। साउथ अफ्रीका में पहली बार G20 समिट का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन 22 से 23 नवंबर के बीच चलेगा। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्षों सहित दुनिया के कई नेता शामिल होंगे। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने अमेरिका में गोरे किसानों पर हो रहे अत्याचार का हवाला देकर वैश्विक बैठक में सम्मिलित होने से इंकार कर दिया है। 

    PM मोदी 3 सेशन में देंगे स्पीच

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए कल ही जोहान्सबर्ग पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर अफ्रीकी कलाकारों ने पीएम का सांस्कृतिक नृत्य के साथ ही नीचे झुककर खास अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया। समिट में शनिवार को मोदी 3 सेशन में भाषण देंगे। वे समावेशी विकास, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ ही जलवायु परिवर्तन पर संवाद करेंगे।

    पुतिन को गिरफ्तारी का डर

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समिट में भाग नहीं ले रहे हैं। दरअसल इंटरनेशनल क्रिमिनल कमेटी (ICC) ने यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ऐसे में वे अगर यहां आते है तो उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका के बढ़ते हस्तक्षेप ने भी पुतिन के सामने परेशानी खड़ी की है।

    इधर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग में समिट में हिस्सा नहीं ले रहे। दरअसल उनकी तबीयत खराब चल रही है। जिससे वे भी नहीं आ रहे। ऐसे में तीन लीर्डस के शामिल न होने से समिट में भारत का वर्चस्व बढ़ गया है।

    G20 समिट से भारत को क्या फायदा ?

    साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पहली बार आयोजित हो रही, ग्लोबल समिट भारत के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि साल 2023 में भारत में हुई G20 समिट में भारत ने अफ्रीकन यूनियन को बतौर सदस्य शामिल किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका आएं मोदी का सम्मान बढ़ा है। एयरपोर्ट पर स्थानीय आर्टिस्ट ने मोदी का जमीन पर लेटकर भव्य स्वागत किया। बता दें भारत की ग्लोबल साउथ लीडरशिप और विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से पेश करने के लिए यह समिट बड़ा मंच साबित होगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts