अमेरिका- ईरान 60 दिनों के सीजफायर पर सहमत :होर्मुज दोबारा खुलेगा, ईरान के सामने होगी ये बड़ी शर्तें

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात में कहा कि अमेरिका वार्ता में ईमानदारी नहीं दिखा रहा। उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपने अधिकारों पर समझौता नहीं करेगा।
Follow on Google News
होर्मुज दोबारा खुलेगा, ईरान के सामने होगी ये बड़ी शर्तें

वॉशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बड़े समझौते की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम वाले समझौते के बेहद करीब हैं। अगर यह डील होती है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खोला जा सकता है, जिससे तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगें हटाने पर सहमत हो सकता है। बदले में अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी पाबंदियों में ढील देने और तेल निर्यात पर राहत देने पर विचार कर सकता है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों में गिना जाता है। वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।

होर्मुज स्ट्र्रेट खुलने से ये बड़े फायदे होंगे

  • वैश्विक तेल बाजार को राहत मिल सकती है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है।
  • भारत जैसे तेल आयातक देशों को फायदा मिल सकता है।
  • मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ेगी।

डील में क्या- क्या शामिल है

  1. 60 दिन का युद्धविराम विस्तार
  2. होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल
  3. ईरान द्वारा सुरंगें हटाने पर सहमति
  4. अमेरिका की ओर से कुछ प्रतिबंधों में ढील
  5. ईरान को तेल बेचने में राहत
  6. परमाणु हथियार न बनाने का आश्वासन
  7. यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम सीमित करने पर बातचीत
  8. हाईली एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक कम करने की चर्चा
  9. इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष कम करने की कोशिश

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. अमेरिका-ईरान डील करीब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान 60 दिन के युद्धविराम समझौते के करीब पहुंच गए हैं। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने, प्रतिबंधों में राहत और परमाणु कार्यक्रम सीमित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

2. ईरान बोला- अमेरिका ईमानदार नहीं

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात में कहा कि अमेरिका वार्ता में ईमानदारी नहीं दिखा रहा। उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपने अधिकारों पर समझौता नहीं करेगा।

3. वार्ता में इजराइल की भूमिका घटी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ईरान से बातचीत में इजराइल की भूमिका सीमित कर दी है। इसे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

4. ट्रंप की बेटी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

एफबीआई ने इवांका ट्रम्प को कथित हत्या की धमकी देने के आरोप में एक इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया है।

5. तेल महंगा, भारत में पेट्रोल-डीजल पर असर

मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51 और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर तक पहुंच गया।
अब तक क्या-क्या हुआ

ईरान- अमेरिका ईमानदार नहीं तो हम क्यों समझौता करेंगे

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ईमानदारी नहीं दिखा रहा और ईरान अपने अधिकारों पर समझौता नहीं करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने ईरान वार्ता में इजराइल की भूमिका कम कर दी है। इसे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

दूसरी ओर एक इजराइली अधिकारी ने प्रस्तावित डील को “खराब समझौता” बताया। उनका कहना है कि इससे ईरान को होर्मुज को दबाव के हथियार की तरह इस्तेमाल करने का संदेश जाएगा।

समझौता लागू करने में मदद करेंगे- तुर्किये

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगान ने कहा कि उनका देश समझौते को लागू कराने में हरसंभव मदद के लिए तैयार है। उनके मुताबिक, होर्मुज खुलने से क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा होगा। रूसी अधिकारी मिखाइल उल्यानोव ने कहा कि अमेरिका वार्ता की प्रगति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है और जमीनी हालात उतने सकारात्मक नहीं हैं।

भारत में ईंधन लगातार महंगा हुआ

मिडिल ईस्ट तनाव और महंगे क्रूड ऑयल के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव बढ़ा है। समझौता सफल रहा तो ईंधन कीमतों में राहत की उम्मीद बन सकती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts