US Firing : मेक्सिको में अंधाधुंध गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, कई घायल

मेक्सिको सिटी। उत्तर-मध्य मेक्सिको में सड़क किनारे एक दुकान के पास बंदूकधारियों ने ग्राहकों और राहगीरों पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुआनाजुआटो प्रांत के अभियोजकों ने बताया कि गोलीबारी शनिवार देर रात अपेसियो एल ग्रांडे शहर में हुई। इस प्रांत में गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ये लोग दुकान के ठीक बाहर खड़े थे। हमले में एक पुरुष और एक महिला भी घायल हुई है, लेकिन उनकी हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।





















