Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका ने की भारत की सराहना : अमेरिकी राजदूत बोले- अगर भविष्य देखना है तो भारत आइए...

Follow on Google News
अमेरिका ने की भारत की सराहना : अमेरिकी राजदूत बोले- अगर भविष्य देखना है तो भारत आइए...
वॉशिंगटन। अमेरिका ने एक बार फिर भारत की जमकर सराहना की है। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत को लेकर जो कुछ कहा है उससे भारत के भविष्य की झलक जरूर देखने को मिल रही है। एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के संबंधों को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए खास महत्व रखता है। अगर भविष्य देखना है तो भारत आइए। बता दें कि गार्सेटी हमेशा से ही भारत की प्रसन्नता करते हुए आएं हैं। https://twitter.com/ANI/status/1777868597832118500?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1777868597832118500%7Ctwgr%5E5da5df1d85a4d9308609df3d452f6a0485f23621%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Findia-hindi%2Fusa-ambassador-eric-garcetti-says-if-you-want-to-see-the-future-come-to-india-6848607%2F

भारत आइए : अमेरिकी राजदूत

सीएए और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भारत को लोकतंत्र का ज्ञान देने वाले अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के सुर अब बदल गए हैं। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत दुनिया के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भविष्य देखना चाहता है तो भारत आइए... भविष्य को महसूस करना चाहते हैं भारत आइए... भविष्य पर काम करना चाहते हैं तो भारत आइए। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए फक्र की बात है कि अमेरिकी राजदूत के रूप में मैं हर दिन ऐसा कर रहा हूं।

'भारत सबसे महत्वपूर्ण देश'

एरिक गार्सेटी ने इससे पहले बताया था कि उन्होंने राजदूत की भूमिका इसलिए निभाई क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें बताया कि भारत उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण देश है।

आज भारत सबसे करीबी दोस्तों में से एक : एरिक गारसेटी

एरिक गारसेटी अमेरिकी राजदूत हैं, उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन का काफी करीबी माना जाता है। भारत में काफी सालों से किसी अमेरिकी राजदूत को नियुक्त नहीं किया गया था लेकिन, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक गारसेटी को दिल्ली में तैनात किया। एरिक गारसेटी ने हाल ही में कहा था कि, पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच बहुत नजदीकियां आई हैं। दोनों देशों के संबंधों में सुधार आया है। अमेरिका के नेताओं के साथ पीएम मोदी की दोस्ती ने संबंधों को मजबूत बनाया है। कुछ सालों पहले जो अमेरिका भारत को हमेशा अपना निशाना बनाता रहता था आज भारत को अपने सबसे करीबी दोस्तों में गिनने लगा है। ये भी पढ़ें - ब्रह्मांड का ‘सीक्रेट’ बताने वाले नोबेल विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन, गॉड पार्टिकल की खोज के जरिए बताया दुनिया का रहस्य
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts